12 घंटे में खुला घर चोरी का मामला, आरोपी गिरफ्तार,सोने का लॉकेट, नगदी और विदेशी मुद्रा बरामद

रमेश गुप्ता भिलाई। दुर्ग जिले के थाना सुपेला अंतर्गत चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने घर में चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया सोने का लॉकेट, नगदी रकम और लगभग 70 नग विदेशी मुद्रा बरामद की है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
बाजार गया था परिवार, पीछे से घर में हुई चोरी
पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 मई को वह घरेलू सामान लेने बाजार गया हुआ था। कुछ समय बाद वापस लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी तथा विदेशी मुद्रा गायब थी।
घटना की शिकायत पर थाना सुपेला की चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 696/2026 के तहत धारा 331(4), 305 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने तुरंत बनाई टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी स्मृतिनगर प्रभारी राजेश साहू ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। आसपास के संदिग्धों और स्थानीय गतिविधियों की जानकारी जुटाई गई।
जांच के दौरान पुलिस को स्मृतिनगर निवासी मनोज सबरी पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
आरोपी के कब्जे से बरामद हुआ चोरी का सामान
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गया एक सोने का लॉकेट नगदी रकम लगभग 70 नग विदेशी मुद्रा शामिल है।
सुनसान घर देखकर दिया वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने घर को सुनसान देखकर मौके का फायदा उठाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया।
घटना स्मृतिनगर के सड़क नंबर-03 क्षेत्र की बताई जा रही है।
पुलिस ने मनोज सबरी (23 वर्ष)
निवासी जायका बेकरी के पास, स्मृतिनगर निवासी को गिरफ्तार किया है l पुलिस टीम की रही अहम भूमिका पूरे मामले में चौकी स्मृतिनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस ने तकनीकी एवं स्थानीय सूचना के आधार पर बेहद कम समय में आरोपी तक पहुंचकर चोरी का खुलासा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *