कोण्डागांव। फरसगांव में नेशनल हाईवे-30 पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक से टकराकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तत्काल जगदलपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में कुल 12 लोग सवार थे, जो कोंडागांव से अपने गृह ग्राम बड़ा डोंगर (भैंसाबेड़ा) लौट रहे थे। दुर्घटना कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मसौरा टोल प्लाजा के पास हुई। टक्कर के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।
सभी मृतक फरसगांव क्षेत्र के बड़ा डोंगर और भैंसाबेड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।