बलौदा बाजार की पूर्व प्राचार्य एवं साहित्यकार डाक्टर प्रभाआनंद शुक्ला का कांकेर में सर्जना महिला साहित्य समिति द्वारा सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें सांझा संग्रह पुस्तक में कविता लिखने पर हुआ है।
10मई को सर्जना महिला साहित्य समिति कांकेर द्वारा आयोजित साझा संग्रह पुस्तक का विमोचन का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
आचार्य संजीव वर्मा सलिल अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार, जबलपुर (प्रसिद्ध महान कवयित्री महादेवी वर्मा के भतीजे) , अध्यक्षता डॉ गीता शर्मा संस्थापिका सर्जना महिला साहित्य समिति कांकेर एवं विशिष्ट अतिथि नगरपालिकाध्यक्ष , तथा हस्त शिल्प बोर्ड अध्यक्ष
श्रीमती शालिनी राजपूत की गरिमा मय उपस्थिति में सफलता पूर्ण सम्पन्न हुआ।
डाक्टर प्रभाआनंद शुक्ला राज्यपाल पुरूस्कार सहित अनेको पुरूस्कार से सम्मानित हो चुकी है तथा वर्तमान समय में गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा देकर उनका भविष्य संवार रही है।
डा प्रभा आनंद शुक्ला का सम्मान

12
May