Hockey India Junior Women National Championship 2023 : मध्य प्रदेश ने जीती जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप

Hockey India Junior Women National Championship 2023 :

Hockey India Junior Women National Championship 2023 : मध्य प्रदेश ने जीती जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप

 

Hockey India Junior Women National Championship 2023 राउरकेला !   मध्य प्रदेश ने हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2023 के रोमांचक फाइनल में झारखंड को 1-0 से हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया है।


बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पर शुक्रवार रात खेले गये कांस्य पदक मुकाबले में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 12-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।


रोमांचक खिताबी मुकाबले में दोनों टीमों ने साहस और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया, लेकिन गुरमेल कौर (22वां मिनट) के गोल से हॉकी मध्य प्रदेश जीत हासिल करने में सफल रहा।


कांस्य पदक मैच में हॉकी हरियाणा ने छत्तीसगढ़ हॉकी को एकतरफा तौर पर शिकस्त दी। सुखप्रीत कौर (तीसरा, नौंवा, 12वां, 51वां मिनट) खेल में चार गोल करके शीर्ष गोल स्कोरर बनीं।

कनिका सिवाच (आठवां, 22वां, 34वां मिनट) ने भी हैट्रिक बनाई जबकि सावी (16वां, 23वां मिनट) ने हॉकी हरियाणा के लिये दो गोल किये। भतेरी (छठा मिनट), मनीषा (15वां मिनट) और सेजल (41वां मिनट) ने भी विजेता टीम के लिये एक-एक गोल किया।

Ambikapur Breaking : खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने का लगातार किया जा रहा है प्रयास – मुख्यमंत्री 


उधर, छत्तीसगढ़ हॉकी के दोनों गोल गीता यादव (10वां, 46वां मिनट) ने किये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU