दिलीप गुप्ता
सरायपाली। रेजांगला रज कलश यात्रा 26 मई दिन सोमवार को सरायपाली आगमन हुआ। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में इस पवित्र रज कलश यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में किया गया।
यह कलश यात्रा रायगढ़ सारंगढ़ मार्ग से होते हुए झिलमिला पुराना चेक पोस्ट चौक पहुँचने पर सामाजिक जनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा को झिलमिला चौक से बाइक रैली द्वारा पूरे नगर में भ्रमण कराकर पी डब्लू डी के विश्राम गृह में श्रद्धान्जली सभा में परिवर्तित हुआ। इस सभा में 1962 के भारत चीन के भीष्ण युद्ध में रेजांगला पोस्ट पर 114 वीर सैनिक शहीद हुए थे इसमें 112 सैनिक अहीर यादव थे। भारत देश की खातिर बलिदान देने वाले इन्हीं सैनिकों की याद में यह रज कलश यात्रा आरंभ किया गया है जो पूरे भारत देश में भ्रमण कर रहा है।
इस सभा में भारत सरकार से अहीर रेजिमेंट की मांग की गई।इस राष्ट्रीय रज कलश यात्रा में कलश को लेकर राष्ट्रीय सह संयोजक किरण कुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव , अर्जुन यादव, अजय यादव, अश्वनी यादव, जिला अध्यक्ष रायगढ़ संतोष यादव, सारंगढ़ जिला संरक्षक राम नारायण पुजारी यादव,जिला अध्यक्ष सारंगढ़ राजेंद्र यादव सरायपाली पहुँचे थे। इस रज कलश को अपने हाथ लेकर रथ में नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सभा व कार्यक्रम के संयोजक द्वारा पूरे शहर का भ्रमण कराया गया।
Related News
सभा में मंच पर संरक्षक गण मनोरथ लाल यादव, ध्रुव मलिक यादव, रथराम यादव व कार्यकारी जिला अध्यक्ष पवन यादव, पूर्व सैनिक मदन दीप यादव,रामरथ यादव हेमन्त यादव, मनीराम यादव, भीम यादव आदि मंचासीन थे। कलश यात्रा के स्वागत में राजेंद्र कुमार यादव राजू,जय यादव,नंदलाल यादव, वीरेंद्र यादव, करण यादव, मोहन यादव, टिंकू यादव, फगुलाल यादव, संजू यादव,शैलेंद्र यादव, महेंद्र यादव,पदमन यादव,निर्मल यादव, मयंक यादव, तुषार यादव, ईशान यादव, कोमल यादव, अंबर यादव,योगेश यादव, ऋषि यादव, लक्षित यादव, देवेश यादव, दिव्य यादव, भूपेश यादव, गोलू यादव, चंदकिशोर यादव एवं दिनेश कुमार यादव उपस्थित थे। कलश का स्वागत तबारक हुसैन ( राजा कौमी एकता ) द्वारा पुष्पमाला से किया गया ।
संचालन दाशरथी यदु द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पहुँचे हुए सामाजिक जनों व अन्य सामाजिक जनों का आभार प्रदर्शन इस रज कलश यात्रा कार्यक्रम के संयोजक एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने की। कलश यात्रा के राष्ट्रीय सह संयोजक किरण कुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर एस डी यादव, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव, योगेश यादव के साथ रज कलश को लेकर बसना होते हुए पिथौरा के कार्यक्रम में पहुंचे। रायपुर में राष्ट्रीय संयोजक दिनेश यादव को रज कलश सौंपा जहाँ सामाजिकजनों के साथ रायपुर में एक जुलूस का आयोजन किया गया।