2022- Super Food ‘Lal Bhindi’ सुपर फूड ‘लाल भिंडी’, करेगा हाई ब्लड प्रेशर कम

Super Food 'Lal Bhindi'

राजकुमार मल

Super Food ‘Lal Bhindi’ सब्जी किसानों के लिए खुशखबरी और उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए राहत

Super Food ‘Lal Bhindi’ भाटापारा- सब्जी उत्पादक किसान अब “लाल भिंडी” की खेती कर सकेंगे। नई प्रजाति की इस भिंडी का रंग लाल और बैंगनी होता है। सबसे खास बात यह है कि भिंडी की यह प्रजाति हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखती है और कोलेस्ट्रॉल भी कम करता है। उच्च पोषक तत्वों की मौजूदगी प्रमाणित होने के बाद इसे सुपर फूड की केटेगरी में शामिल कर लिया गया है।

https://jandhara24.com/news/102083/international-yoga-day-many-celebrities-including-home-minister-sahu-mp-saroj-pandey-did-yoga-gave-these-messages/

Super Food ‘Lal Bhindi’ राहत, ऐसे व्यक्तियों के लिए जो उच्च रक्तचाप और बढ़ते कोलेस्ट्रोल से पीड़ित हैं। खुशखबरी ऐसे सब्जी उत्पादक किसानों के लिए जो उद्यानिकी फसलों की खेती में हमेशा कुछ नया करने की सोच रखते हैं। सब्जी की ढेर सारी किस्मों के बीच भिंडी की ऐसी प्रजाति मिलने जा रही है, जिसका रंग लाल और बैंगनी होगा।’ लाल भिंडी’ के नाम से यह खेतों में पहुंचेगी और उन मरीजों को लाभ पहुंचाएगी जो पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी के सेवन को प्राथमिकता देते हैं।

जानिए लाल भिंडी को

Super Food ‘Lal Bhindi’ द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ हार्टिकल्चर रिसर्च बैंगलोर के द्वारा 2019 में पहली बार काशी लालिमा के नाम से इस नई प्रजाति को लाल भिंडी के नाम से विकसित किया गया था। उच्च पोषक तत्वों से भरपूर इस नई प्रजाति को किसानों के बीच लाल भिंडी के नाम से पहचान मिली। यह इसलिए क्योंकि इसका रंग लाल और बैंगनी होता है। रिसर्च में भिंडी इस प्रजाति में कोलेस्ट्रोल कम करने के गुणों का खुलासा हुआ है। वहीं आम हो चली हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी को नियंत्रित करने के भी गुण मिले हैं।

इसलिए सुपर फूड

Super Food ‘Lal Bhindi’ एंटीऑक्सीडेंट, आयरन, कैल्शियम और फाइबर तो होता ही है। साथ ही आयरन और सोडियम की भरपूर मात्रा भी होती है। विटामिन ए, के, सी, बी-6 की भी मौजूदगी मिली है। 94 प्रतिशत पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होने की वजह से कोलेस्ट्रोल कम करने में मदद मिलती है। 66 प्रतिशत सोडियम की मात्रा उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखती है। आयरन की उपस्थिति एनिमिया की संभावना कम करती है। 5 प्रतिशत प्रोटीन चयापचय प्रणाली को क्रम में रखता है। एन्थोसाइमिन और फेनोलिक्स जैसे तत्व सूजन रोधी क्षमता बढ़ाते हैं।

बोनी के लिए उपयुक्त महीना

Super Food ‘Lal Bhindi’ लाल भिंडी की बोनी फरवरी और अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में की जा सकती है। नवंबर के महीने में भी इसे बोनी के लिए उपयुक्त पाया गया है। नई प्रजाति में सबसे खास यह है कि रबी और खरीफ दोनों सत्र में इसकी फसल ली जा सकती है। देश में इस समय लाल भिंडी की व्यवसायिक खेती आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के किसान कर रहें हैं।

02 point demands 02 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कर्मचारी अधिकारी

लाल भिंडी की नई प्रजाति किसानों के लिए वरदान बनेगी। व्यावसायिक खेती के लिए अपने छत्तीसगढ़ में अच्छी संभावना है।
– डॉ अमित दीक्षित,डीन, उद्यानिकी महाविद्यालय, पाटन (दुर्ग)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU