सीएचसी चारामा परिसर में जुआ खेलते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार, करीब ₹6 लाख का सामान जब्त

अस्पताल परिसर में ताश के पत्तों पर लगा रहे थे दांव: सीएचसी चारामा से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों समेत 11 जुआरी गिरफ्तार, ₹5.96 लाख का मशरूका जब्त

चारामा (उत्तर बस्तर कांकेर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चारामा के समीप बने शेड में जुआ खेल रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों समेत 11 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर चारामा पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अस्पताल परिसर में अचानक दबिश देकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके से छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

₹5.96 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

पुलिस ने मौके से कुल 5,96,510 रुपये मूल्य की सामग्री और नगदी बरामद की है:

  • नगद राशि: ₹31,510
  • वाहन: 2 कार एवं 3 मोटरसाइकिल
  • अन्य सामग्री: 9 मोबाइल फोन, ताश के 52 पत्ते और एक चटाई

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:

  • शिवदत्त निषाद (31 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)
  • देवेन्द्र कुमार सेन (30 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)
  • खेमलाल गजेन्द्र (59 वर्ष, निवासी अरौद)
  • विरेन्द्र मेश्राम (40 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)
  • देवप्रसाद उईके (52 वर्ष, निवासी पलेवा)
  • इन्द्रजीत रामटेके (35 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)
  • ईश्वर नेताम (35 वर्ष, निवासी ढेलकाबोड़ कांकेर)
  • प्रकाश सिन्हा (32 वर्ष, निवासी रूद्री धमतरी)
  • गोविन्द जुर्री (40 वर्ष, निवासी अलबेलापारा कांकेर)
  • महेन्द्र निषाद (35 वर्ष, निवासी अकलाडोंगरी धमतरी)
  • अरूण मण्डावी (36 वर्ष, निवासी शाहवाड़ा)

पुलिस की आम जनता से अपील

कांकेर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *