Hamar Tiringa : स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने निकाली गई मोटर साईकिल रैली

Hamar Tiringa :

कृष्णा नायक दोरनापाल

Hamar Tiringa : भारत की आजादी का अमृत महोत्सव

Hamar Tiringa : दोरनापाल। सुकमा जिले के दोरनापाल से 223 सीआरपीएफ बटालियन के द्वारा मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व रघुवंश कुमार, (पी.एम.जी) कमान्डेंट 223 वीं वाहिनी द्वारा किया गया जिसमे त्रिलोक नाथ सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, नितीन कुमार द्वितीय कमान अधिकारी एवं संजय कुमार, उप कमाण्डेंट, व वाहिनी के अन्य कार्मिको ने समपर्ण भाव से भाग लिया। रैली का शुभारम्भं 223 वीं वाहिनी मुख्यालय से हुआ। रैली जैसे ही दोरनापाल चौक मे पहुँची तो वहाँ पर स्कूल के बच्चों को चाकलेट,मिठाई, व तिरंगे झण्डे का वितरण किया गया।

Hamar Tiringa : इसके बाद जब रैली वहाँ से आगे बढ़ी तो दुब्बाटोटा में भी स्कूल के बच्चों को चोकलेट, मिठाई, व तिरंगे झण्डे का वितरण किया। जब वहाँ से रैली आगे बढी तो ग्राम चिकपाल के पास जिला अधिकारी हरीश एस., व पुलिस अधिक्षक सुनिल शर्मा, भी इस रैली में शामिल हुए। उसके बाद जैसे ही रैली केरलापाल के पास थी !

Hamar Tiringa : छत्तीसगढ़ राज्य के अबकारी व उद्योग मंत्री कवासी लखमा, ने आपने हाथो में तिरंगा लिया व तिरंगे को लहराकर रैली का अभिवादन किया एवं जवानो का हौसला अफजाई किया। इसके बाद जब रैली ग्राम रामाराम पहुची तो वहाँ के स्कूल के बच्चों ने हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर रैली को स्वागत किया वहाँ भी स्कूली बच्चों को चोकलेट व मिठाई वितरीत किया।

also read : Gaurav Pad Yatra : विधानसभा क्षेत्र सक्ती में गौरव पद यात्रा का समापन

Hamar Tiringa : इसी क्रम में आगे बढ़ाते हुए जब रैली सुकमा नगर में पहुची तो सुकमा नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो द्वारा, आतिशबाजी कर एवं हाथों में तिरंगा झण्डा लेकर रैली का भव्य स्वागत किया।

 

Hamar Tiringa : इसके बाद आई.एम.एस.टी. व मदर टेरेशा स्कूल के बच्चो ने भी अपने हाथो में तिरंगा झण्डा लेकर रैली का स्वागत किया वहाँ पर भी स्कूल के बच्चों को चोकलेट व मिठाई वितरीत किया गया।

Hamar Tiringa : उसके बाद रैली अपने गंतव्य स्थान पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय रेन्ज सुकमा में पहुंची जहाँ पर अरविन्द राय, पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं रैली को संबोधित भी किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य भारत के प्रत्येक नागरिक के दिलों में देश प्रेम की भावना जगाना और अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति प्रेम व जागरूकता को बनाए रखने को भी बताया गया।

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU