Hamar Tiranga latest update : हमर तिरंगा कार्यक्रम में किया गया शहीदों के परिवार का सम्मान

Hamar Tiranga latest update :

Hamar Tiranga latest update : उन वीरों को कोटी-कोटी नमन जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की आहुती दी: विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत

Hamar Tiranga latest update : सक्ती . पुलिस प्रशासन द्वारा आयोजित हमर तिरंगा कार्यक्रम में शहीदो के परिवारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता व छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

Hamar Tiranga latest update : छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत ने मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि आज शहीद परिवार का सम्मान करने का दिन है।

Hamar Tiranga latest update : उन वीरों को कोटी कोटी नमन जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपनी प्राणों की आहुती दी और देश को आजाद कराया। उन्होंने कहा कि जो शहीद परिवार आज यहां उपस्थित है उनकी आंखो में गर्व दिखाई दे रहा है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम के महत्व के बारे में बताया कि आजादी कैसे मिली, कैसे इसको सहज कर रखना होगा।

Hamar Tiranga latest update : अमृत महोत्सव के माध्यम से भारत माता की रक्षा करने वाले सैनिको, देश को आजादी दिलाने वाले महापुरूषों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो को स्मरण कर हम उन्हे सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने स्वर्गीय मिनीमाता को स्मरण करते हुए बताया कि उन्होंने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और गरीबो के हित में उल्लेखीय कार्य किए।

Hamar Tiranga latest update : इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के 75 वर्षगांठ पर सभी शहीदो के परिवारों को साल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री रामसुन्दर दास महंत ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे परिवारों को सम्मानित हम स्वयं गौरन्वित महसूस कर रहे हैं।

Hamar Tiranga latest update : वीर सैनिकों के बलिदानों से हम स्वतंत्रता की सांस ले रहे है। मै प्रदेश सरकार के प्रति साधुवाद देता हुं। उन्होेंने शहीदों के परिवारों के सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि हम सब का दायित्व है कि उनके योगदान को हमेशा स्मरण रखे।

Hamar Tiranga latest update : कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि जांजगीर-चांपा जिला देश के नौनिर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है। यह क्षेत्र शुरू से स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान और सर्वाेच्च बलिदान देता रहा है।

Also read : Etawah latest update : लाल सेना ने चंबल की पथरीली और ऊबड़ खाबड़ वादियों में उड़ाये थे अग्रेंजो के छक्के

Hamar Tiranga latest update : उन्होंने बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल का स्मरण करते हुए कहा उनके नेतृत्व में क्षेत्र के लोगो ने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने स्वर्गीय बिसाहु दास महंत को स्मरण करते हुए कहा अंग्रेजों के समय में उन्हे स्कॉलरशीप प्रदान की जाती थी।

वे राष्ट्रपित महात्मा गांधी से प्रेरित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए। इससे अंग्रेजो ने उनका स्कॉलरशीप बंद कर दिया फिर भी वे देश सेवा से पीछे नहीं हटे। कार्यक्रम के शुरूआत में एसपी श्री विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम के हेतु पर प्रकाश डाला।

Hamar Tiranga latest update : इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता चन्द्रा, उपाध्यक्ष  राघवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला अध्यक्ष  भगवानदास गढेवाल, सदस्य अन्य भवन सन्निर्माण कर्मकार मण्डल  मंजू सिंह, नैला मंडी अध्यक्ष  ब्यासनारायण कश्यप, डीएफओ श्री सौरभ सिंह, जिला पंचायत सीईओ डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी, सर्वश्री रमेश पैगवार, दिनेश शर्मा, सूरज महंत, रवि पांडेय,  शेषराज हरबंश,  पुष्पा पाटले, देवेश सिंह एवं पार्षदगण सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU