MLA Gomti Sai: विधायक गोमती साय के निवास कार्यालय में जमकर उड़े गुलाल, होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

विधायक गोमती साय के निवास कार्यालय में जमकर उड़े गुलाल, होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन

दिपेश रोहिला
पत्थलगांव। विधायक निवास कार्यालय पत्थलगांव में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। वहीं जशपुर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,भाजपा जिला मंत्री मनीष अग्रवाल,भाजपा ग्रामीण मंडल प्रभारी हरजीत सिंह भाटिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित बंसल,कांसाबेल मंडल अध्यक्ष सुदाम पंडा,मंडल अध्यक्ष लुड़ेग तमता विशाल अग्रवाल,महादेवडांड मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह,भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हेमंत बंजारा,वरिष्ठ भाजपा नेता रामअवतार अग्रवाल,प्रदीप गुप्ता,पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह,उपाध्यक्ष अजय बंसल,सुनील गर्ग,कोतबा पूर्व मंडल अध्यक्ष सांवरिया अग्रवाल,नरेश यादव,चमर साय एक्का,जितेंद्र अग्रवाल,पत्थलगांव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ. ध्रुवेश जायसवाल,थाना प्रभारी विनीत पाण्डेय,भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी दिपेश रोहिला सहित भाजपा महिला मोर्चा से भुनेश्वरी बेहरा,अनीता राजपूत, भारती शर्मा व पत्रकारगण समेत सैंकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान मंच पर उपस्थित भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि अत्यंत ही हर्ष का विषय है कि इस होली मिलन समारोह के कार्यक्रम रखा गया। यह होली का त्यौहार भारत के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है जिसे दुनिया के कई देशों में भी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने ने होली पर्व को लेकर बताया कि हिरण कश्यप एक असुर प्रवृत्ति का राजा था। उसने अपने राज्य में भगवान की पूजा पर रोक लगा दी थी। लेकिन उनके पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु के परम भक्त थे। हिरण कश्यप ने प्रहलाद को करने के कई प्रयास किया मगर वह असफल रहा अंत में उसने अपनी बहन होलिका जिसे अग्नि में ना जलने का वरदान प्राप्त था। उसने प्रहलाद को अपनी गोद में लेकर अग्नि में बैठने को कहा। लेकिन ईश्वर ने प्रहलाद को सुरक्षित रखा और होलिका जलकर भस्म हो गई। इस घटना की याद में होली का दहन किया जाता है और अगले दिन रंगों से होली खेली जाती है। उन्होंने कहा आगामी 21 मार्च से विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ में शिव महापुराण कथा की शुरूआत होने जा रही है। यह कथा 27 मार्च तक भक्तिभाव से चलेगी। जिसमें मुझे वहां अध्यक्ष बनाया गया है आप सभी के पास निमंत्रण कार्ड पहुंचेगा। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। क्योंकि भारत से सबसे बड़े कथा वाचक पंडित श्री प्रदीप मिश्रा पहुंच रहे हैं। जिन्हें प्रतिदिन देश के करोड़ों लोगों द्वारा टीवी में कथा करते हुए देखा और सुना जाता है।

वहीं विधायक श्रीमती गोमती साय ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्यौहार में एक नए जीवन की शुरुआत होती है। साल भर में यही एक ऐसा त्यौहार है जिसमें बिगड़े हुए रिश्तों भी एक दूसरे से जुड़ जाते है। यह त्यौहार हमें प्रेम, सौहार्द और आपस में मिल जुल कर रहने की सीख देता है। साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। उन्होंने कहा आज पंच से लेकर सांसद तक भाजपा के जनप्रतिनिधि नेतृत्व कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित पार्टी है जो आपसी मेल जोल को भली भांति समझती है और प्रत्येक नागरिक को अपना परिवार मान कर आगे बढ़ती है।

Related News

जिसके बाद समस्त भाजपा पार्षदों ने विधायक श्रीमती साय को गुलाल लगाया। वहीं उपस्थित लोगों ने बारी बारी से एक दूसरे को गुलाल लगाकर पूरे वातारण को रंग बिरंगा कर दिया। दौरान फाग गीतों की धुन में लोग जमकर थिरकते दिखे। उक्त कार्यक्रम में मंच का संचालन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल मित्तल द्वारा किया गया।

Related News