Gujarat big news update : ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक है तिरंगा : पटेल

Gujarat big news update :

Gujarat big news update :  ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक है तिरंगा : पटेल

 

Gujarat big news update :  अहमदाबाद !   गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविार को यहां कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक है।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और  पटेल ने ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान के अंतर्गत आज अहमदाबाद महानगर पालिका की ओर से घाटलोडिया वार्ड कार्यालय से निर्णय नगर तक आयोजित की गई भव्य तिरंगा यात्रा को घाटलोडिया से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


Gujarat big news update :  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत का अभिन्न हिस्सा होने के बावजूद पहले कश्मीर में तिरंगा फहराने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी हिम्मत के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराया था।

देश की भावी पीढ़ी को तिरंगा लहराने के लिए संघर्ष न करना पड़े, इसके लिए हमारे श्री नरेन्द्र मोदी और श्री अमित शाह की जोड़ी ने संघर्ष किया था। उनके मजबूत नेतृत्व में कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाकर देश को एक और अखंड बनाया गया। जिसके कारण आज कश्मीर में तिरंगा शान से लहरा रहा है।


मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश के गृह मंत्री के तौर पर श्री शाह के नेतृत्व में आज हम आतंकवादी और देश विरोधी गतिविधियों को कुचलने में सफल हुए हैं।

देश भर में पुलिस बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जैसे अर्धसैनिक बलों सहित सुरक्षा बलों ने आज देश का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ और ‘मेरी माटी, मेरा देश’ जैसे अभियान के विषय में बात करते हुए कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री के आह्वान पर पिछले वर्ष देश में कश्मीर से कन्याकुमारी तक घर- घर तिरंगा लहराया था।

पूरे देश से लोग जोश के साथ राष्ट्र भावना जगाने वाले इस अभियान में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि ‘मेरी माटी, मेरा देश’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत इस वर्ष भी राष्ट्रीय पर्व को देश भर में शानदार तरीके से मनाया जाएगा।


उन्होंने कहा कि गत वर्ष स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए हमने एक करोड़ से अधिक तिरंगा लहराने का अभियान चलाया था। जिसके अंतर्गत पूरा गुजरात तिरंगामय बन गया था।

साबरमती नदी के तट पर बसे अहमदाबाद शहर ने आजादी की अलख जगाने में अमूल्य योगदान दिया है। पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी अहमदाबाद सहित गुजरात भर में पूरी आन-बान और शान के साथ एक करोड़ से अधिक तिरंगा लहराने का आयोजन है। आज अहमदाबादी तिरंगे के रंग में रंग गए हैं, तिरंगा यात्रा इसका भव्य उदाहरण है।


पटेल ने आगे कहा कि देश की आजादी की अनेक गाथाएं तिरंगे में समाई हुई हैं। तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता, अखंडता और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का प्रतीक है।

आज हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है और हम सभी अमृत काल में प्रवेश कर रहे हैं। यह अमृत काल हम सभी के लिए एक कर्तव्य काल है।

यदि सभी देशवासी अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करेंगे, तो हम निश्चित ही अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में आगे रहा गुजरात ‘मेरी माटी, मेरा देश’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को भी सफल बनाकर भारत को 2047 में ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने आजादी के अमृत काल में हमें पांच संकल्प दिए हैं जिनमें से दूसरा संकल्प गुलामी की मानसकिता से मुक्ति दिलाना है। उनके नेतृत्व में हाल ही में संसद में गुलामी के प्रतीक तीन पुराने कानूनों को खत्म कर देश के नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों को सुरक्षा देने वाले नए कानून से संबंधित विधेयक पेश किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन कानूनों के तहत देश में आपराधिक न्याय को कठोर बनाने और महिला सुरक्षा के संबंध में कड़े प्रावधान लागू किए गए हैं।


उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से देश भक्ति के इस अभियान में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि राष्ट्र भावना को सशक्त करने वाले ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान में हम सभी पूरे जोश के साथ हिस्सा लें।

सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी अपनी सेल्फी अपलोड करें, साथ ही घर पर भी तिरंगा लहराकर अपने राष्ट्र प्रेम और राष्ट्र भावना को उजागर करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस बैंड ने संगीत के सुरों पर महानुभावों का स्वागत किया।

प्लाटून कमांडों की अगुवाई में विभिन्न पुलिस बलों की परेड के साथ उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री  शाह और मुख्मयंत्री श्री भूपेंद्र पटेल सहित सभी उपस्थित महानुभाव लोगों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

New delhi news today : आयुष्मान भारत में घपलेबाजी : एम्स बनाने को लेकर झूठ बोल रहे हैं मोदी : खड़गे-राहुल
इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रणीणा डी.के., उप महापौर गीताबेन पटेल, मनपा आयुक्त एम. थेन्नारसन, अहमदाबाद के विधायक, सांसद, पुलिस आयुक्त जी.एस. मलिक, विभिन्न पुलिस बल और पार्षदों सहित बड़ी संख्या में जनता ने तिरंगा का सम्मान बढ़ाने वाली इस यात्रा में उत्साह के साथ भाग लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU