शासकीय नवीन महाविद्यालय आमदी में स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा का महाविद्यालय परिवार ने किया आत्मीय स्वागत

धमतरी। शासकीय नवीन महाविद्यालय आमदी, जिला धमतरी में स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के प्रोत्साहन, सम्मान और आपसी स्नेह को समर्पित रहा। समारोह में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे,अध्यक्षता ज्योति साहू अध्यक्ष नगर पालिक आमदी,विशिष्ट अतिथि रहे हेमंत माला, पारसमणि साहू ,कोमल यादव, नागेंद्र साहू, ज्ञानेश्वर साहू, उमानंद कुंभकार, राकेश साहू पवन जांगड़े, हीरा साहू, अमित साहू,नवीन खरे, डॉ चंद्रशेखर चौबे,पार्षद अज्जू देशलहरे,जितेन्द्र पटेल,महाविद्यालय परिवार द्वारा उनका पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की पूजा अर्चना दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री रामू रोहरा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति निरंतर समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह समाज और राष्ट्र के विकास की मजबूत आधारशिला है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्पष्ट लक्ष्य तय कर कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

महापौर रामू रोहरा ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सामाजिक दायित्वों में भी सक्रिय सहभागिता निभाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक चेतना का होना अत्यंत आवश्यक है। महाविद्यालय में उपलब्ध सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन की उन्होंने सराहना की तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करते समय विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह, आत्मविश्वास और गर्व की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे पूरे सभागार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डां. गौकरण प्रसाद जायसवाल ने भी अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम करने, अनुशासन बनाए रखने तथा जीवन में नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ। समारोह में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *