छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक को राज्यपाल ने दी मंजूरी, प्रदेश में बना नया कानून

रायपुर: छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक अब कानून बन गया है। राज्यपाल रमेन डेका ने इस महत्वपूर्ण विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस संबंध में संकेत देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि राज्यपाल स्वयं इन विषयों पर चिंतनशील हैं और अब इस प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री के आगामी दिल्ली प्रवास को लेकर गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि नक्सलवाद की समाप्ति के बाद छत्तीसगढ़ के भविष्य और विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नक्सल मुक्त होने की दिशा में बढ़ रहे कदमों के बीच यह बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसमें धर्म स्वातंत्र्य नियम के क्रियान्वयन पर भी बात होगी।

बस्तर के विकास पर चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में स्कूल खुल रहे हैं और बुनियादी सुविधाएं बेहतर हो रही हैं, हालांकि अभी बहुत सा काम किया जाना शेष है। उन्होंने विश्वास जताया कि समाज के सहयोग से बस्तर का तेजी से विकास होगा। पश्चिम बंगाल की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने दावा किया कि वहां की जनता भारतीय जनता पार्टी के साथ है और आगामी समय में वहां बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।

कांग्रेस द्वारा सरकार को घेरने की रणनीति पर गृह मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि केवल शोर मचाने से कुछ नहीं होता। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने दो साल पूरे होने पर सभी विभागों के कामकाज का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक किया है, जो शासन की पारदर्शिता को दर्शाता है। विपक्षी दलों को कोई भी आरोप लगाने से पहले जमीनी हकीकत देखनी चाहिए।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *