:फिरोज अंसारी:
सूरजपुर। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वाधान में 15 अक्टूबर को एक बड़ी रैली और जनपद पंचायत ओड़गी का घेराव किया जाएगा। पार्टी ने इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए कहा है कि अब “गोंडवाना धरती पुनः पुकार रही है” — क्योंकि एक ओर शासन-प्रशासन विकास और न्याय के बड़े-बड़े दावे कर रहा है, वहीं दूसरी ओर आम जनता भय और अव्यवस्था के माहौल में जी रही है।
पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि जिले में कानून-व्यवस्था चरमराई हुई है, किसानों, छात्रों और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं की अनदेखी हो रही है। इसी विरोध को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने रैली व आम सभा आयोजित कर जनपद पंचायत का घेराव करने का निर्णय लिया है।

🔹 मुख्य मांगे इस प्रकार हैं:
1️⃣ पेशा कानून का पालन:
छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम 2022, यानी पेशा कानून का सख्ती से पालन कराया जाए।
2️⃣ किसानों को भूमि पट्टा:
किसानों को उनकी पुरानी काबिज भूमि का पट्टा तत्काल दिया जाए ताकि वे अपने खेतों का कानूनी स्वामित्व पा सकें।
3️⃣ ग्रामसभा अध्यक्षों को प्रशिक्षण:
सभी ग्रामों के ग्रामसभा अध्यक्षों को पेशा कानून का प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों को समझ सकें।
4️⃣ 1538 किसानों को पट्टा वितरण:
जनपद पंचायत ओड़गी अंतर्गत ग्राम सभाओं द्वारा 1538 किसानों को पट्टा हेतु पात्र मानकर प्रस्ताव पारित किया गया है। पार्टी की मांग है कि इन सभी को तत्काल पट्टा दिया जाए और उनके नाम से धान खरीदी की व्यवस्था की जाए।
5️⃣ बिजली और संचार सुविधा:
कैलाशनगर जैसे विद्युतविहीन गांवों में तत्काल विद्युतीकरण और संचार सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही मातृशक्तियों को शासन की पेंशन योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए।
6️⃣ भ्रष्ट पटवारी पर कार्रवाई:
प.ह.नं. 19 के रिश्वतखोर पटवारी एवं मंडल संयोजक ओड़गी को तत्काल स्थानांतरित किया जाए।
7️⃣ आदिवासी छात्रावासों में सुधार:
आदिवासी छात्रावासों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई जाए और छात्रों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
पार्टी का बयान
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं का कहना है कि सरकार यदि समय रहते इन मांगों पर कार्रवाई नहीं करती, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। “हम विकास, न्याय और पारदर्शिता की लड़ाई लड़ रहे हैं,” आयोजकों ने कहा।
आयोजक मंडल:
शंकर सिंह श्याम, देवलाल उईके, राम लखन पोया, लकपति पोया, लोलर सिंह मरपच्ची, दीपक सिंह पोया, सूरजलाल चेरवा, रामप्रताप आयम, सीता कुवंर पंडो, राज कुमारी पंडो, बृजलाल पोर्ते, जगप्रसाद आयम, भास्कर सिंह नेताम, रामपाल केराम, प्रेमसुन्दर पोर्ते, सुकूल सिंह पोया, सुभाष भाष सिंह मरकाम, सहदेव सिंह नेताम, रामधार मरपच्ची, राम सिंह मरकाम, सुखमन्ती श्याम, धरम सिंह आयम, देव नारायण टेकाम, गुप्तकेश्वर श्याम, रामदीन पंडो, अखिलेश, राज कपूर श्याम, राज कुमार मरपच्ची सहित समस्त कार्यकर्तागण – जनपद पंचायत ओड़गी।