60 लाख का सोना बरामद: दुर्ग-भिलाई में दिनदहाड़े चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह मेरठ से गिरफ्तार

रमेश गुप्ता भिलाई….दुर्ग-भिलाई सहित नवा रायपुर और बिलासपुर में दिनदहाड़े सूने मकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अन्तरराज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने लगभग 400 ग्राम सोना, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है, 350000 रुपए नगद बरामद किया है। मामले में मेरठ (उत्तरप्रदेश) से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
नेहरू नगर चोरी केस से खुला बड़ा नेटवर्क
पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि नेहरू नगर निवासी विनय अग्रवाल के घर हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 25 सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई थी, जो अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि आज दलित चोर है इनके खिलाफ अन्य जगहों में भी अपराध दर्ज है अपने शौक पूरा करने के लिए करते थे चोरी
दुर्ग और भिलाई में लगातार दिन के समय हो रही चोरियों को पुलिस ने चुनौती के रूप में लिया और तकनीकी विश्लेषण के साथ-साथ करीब 300 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। भिलाई से रायपुर तक की फुटेज की जांच के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।
मेरठ और भोपाल पुलिस के सहयोग से मिली सफलता
पुख्ता जानकारी मिलने के बाद थाना सुपेला और एसीसीयू की संयुक्त टीम मेरठ और दिल्ली रवाना की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी रायपुर में किराये का मकान लेकर रहते थे और लोगों को बताते थे कि वे कंबल और चादर बेचने आए हैं।
मेरठ पहुंचकर पुलिस ने आरोपी हासीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
बिलासपुर से खरीदी एक्टिवा, फिर करते थे रेकी
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह ने बिलासपुर से एक्टिवा क्रमांक CG 10 AK 4136 खरीदी थी। इसी वाहन से दुर्ग और भिलाई में रेकी की जाती थी। दिन के समय सूने मकानों को चिन्हित कर ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जाता था।
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि उसने तिफरा बिलासपुर, नवा रायपुर और जबलपुर (मध्यप्रदेश) में भी चोरी की घटनाएं की हैं।
चोरी का सोना खरीदने वाला ज्वेलर्स संचालक भी गिरफ्तार
आरोपियों ने चोरी का माल मेरठ के सलीम ज्वेलर्स को बेचना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने ज्वेलरी शॉप संचालक सलीम खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 400 ग्राम सोना बरामद किया।
पुलिस के अनुसार बरामद सोने की कीमत लगभग 60 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर रवाना की गई हैं। अभी भी दो टीम में बाहर है मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।
पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे अधिकारी
पत्रकार वार्ता के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *