Gariaband News Today अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त होने के बाद भाजपा में जश्न, तिरंगा चौक में जोरदार आतिशबाजी

Gariaband News Today

Gariaband News Today नपा अध्यक्ष मेमन ने विधायक शुक्ला पर साधा निशाना

Gariaband News Today गरियाबंद – अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त होने के बाद भाजपा में जश्न का माहोल है। भाजपा इसे चुनावी जीत के रूप में देख रही है। शनिवार को भाजपा ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में तिरंगा चौक के जमकर आतिशबाजी की ओर जीत की खुशी मनाई। एक दूसरे को मिठाई खिलाई और नारेबाजी भी की।

Gariaband News Today इधर, जीत के बाद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने सीधे तौर पर विधायक अमितेश शुक्ला पर ही निशाना साध दिया है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार से तीन तीन बार मुख्यमंत्री रहे, जिसे क्षेत्र (राजिम विस) से तीन तीन बार अमितेश शुक्ल विधायक रहे उन्होंने कभी गरियाबंद के विकास की चिंता नहीं की। हमेशा यह क्षेत्र उपेक्षित रहा। आज जब भाजपा के नेतृत्व में गरियाबंद नगर विकास की ओर आगे बढ़ रहा है तो वे इसे पचा नहीं पा रहे हैं।

Gariaband News Today नगर के विकास रोकने और निकाय कि सत्ता हथियाने अविश्वास प्रस्ताव जैसे हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन भाजपा के एकजुटता के चलते उनकी ये साजिश नाकाम रही। मेमन ने कहा की नगर पालिका के सभी पार्षद नगर का विकास चाहते है, सभी मिलकर सामंजस्य से काम कर रहे। अविश्वास प्रस्ताव भी न चाहते हुए विधायक शुक्ला के इशारे में लाया गया था।

Gariaband News Today इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने कहा की भाजपा की रीति नीति विकास की रही है। तीन साल में हमने बेहतर काम किया है। धरातल में विकास कार्य दिख रहे है, इससे कांग्रेस में बौखलाहट हैं। इसके चलते सत्ता से हटाने तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं लेकिन नाकाम हो रहें है। हम जनता के विश्वास में खड़े उतरे है, आने वाले दो साल भी नगर में बेहतर काम देखने को मिलेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका के सभापति आसिफ मेमन, विष्णु मरकाम, वंश गोपाल सिन्हा, श्रीमती गुलेश्वरी ठाकुर, प्रह्लाद ठाकुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, आशीष शर्मा, मिलेश्वरी साहू, मुकेश दासवानी, अनूप भोसले, विजय टांक, सलीम खान, बिंदु सिन्हा, पुष्पा साहू, सरिता साहू, प्रीति गणवीर, ताराचंद निषाद, राजू तिवारी, सरिता झारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU