Kumhari flyover big accident : फ्लाईओवर से गिरे बाइक व कार सवार, पति-पत्नी की मौत… खौफनाक था  मंजर.. देखिए वीडियो

Kumhari flyover big accident :

रमेश गुप्ता

Kumhari flyover big accident : लापरवाही पर भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Kumhari flyover big accident :  भिलाई। कुम्हारी एनएच 53 फ्लाईओवर पर शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। फ्लाईओवर के अधूरे निर्माण वाले हिस्से से बाइक सवार दंपती धोखे से गुजर रहे थे। सुबह कोहरे के कारण बाइक सवार को पता ही नहीं चला कि ब्रिज बीच से पूरा नहीं हुआ है। बाइक सवार पत्नी व बच्ची के साथ नीचे गिर गया। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं बच्ची को घायल अवस्था में एम्स ले जाया गया। इधर बाइक के बाद कार सवार भी इसी ब्रिज से निकला और ठीक उसी जगह पर गिरा लेकिन एयर बैग खुलने के कारण उसकी जान बच गई।

https://jandhara24.com/news/125586/another-naxalite-conspiracy-foiled-breaking-15-kg-ied-destroyed/

Kumhari flyover big accident :  घटना के बाद एक खौफनाक नजारा भी देखने को मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार TVs XL cg 04 nv 5125 बाइक सवार जब गिरा तो उसकी पत्नी बीम के साथ काफी देर तक लटकी रही। राहगीर गुजर रहे थे लेकिन किसी ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया। इसके बाद कुम्हारी थाना प्रभारी सुदांशु बघेल हिम्मत दिखाई और महिला को उतरा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में मृत युवक का नाम आजुराम देवांगन व उसकी पत्नी का निर्मला देवांगन था। बच्ची का नाम अन्नू देवांगन है जिसे इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Kumhari flyover big accident :  वहीं कार mg astor cg 04 ns 8449 सवार घायल का नाम नवीन प्रीतवानी अवंती विहार रायपुर निवासी बताया जा रहा है। मृतक परिवार चंगोराभाटा महादेव घाट रायपुर के रहने वाले थे। शुक्रवार को शादी के कार्यक्रम के आए थे और शनिवार तड़के वे वापस अपने घर लौट रहे थे। कोहरा ज्यादा होने के कारण उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया और फ्लाईओवर के अधूरे निर्माण वाले हिस्से में चले गए और हादसे का शिकार हो गए।

Gariaband News Today अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त होने के बाद भाजपा में जश्न, तिरंगा चौक में जोरदार आतिशबाजी

लापरवाही पर भड़के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Kumhari flyover big accident :  हादसे के बाद लापरवाही पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा है कि गंभीर हादसा है और इस हादसे के जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सीएम ने अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से एक मोटरसाइकिल गिरने से दम्पत्ति की मृत्यु की घटना बेहद दुखद है। जिला प्रशासन को दुर्घटना में घायल बच्ची को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिम्मेदारों के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर यह भी लिखा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं उनके परिवारजनों को संबल दे। जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्माणाधीन ओवरब्रिज में बेरिकेडिंग सहित सुरक्षा के सभी उपाय सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसा हादसा ना हो।

ठेका कंपनी पर अपराध दर्ज

Kumhari flyover big accident :  आईपीएस एवं सीएसपी छावनी प्रभात कुमार झा ने बताया कि दोनों परिजनों की शिकायत पर ठेका कंपनी पर धारा 337,304 ,288 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


इधर इस मामले में एनएचएआई के नोडल अधिकारी व जेई अभिजीत सोनी ने कहा कि कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हादसे के कारण की जांच की जा रही है। काम के दौरान स्टार्टिंग प्वाइंट पर बेरीकेडिंग क्यों नहीं की गई इसकी भी जांच की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU