Gariaband latest news today स्वालम्बी महिला विकास समिति गरियाबंद के तत्वाधान में नुतन वर्ष स्वागत मेला

Gariaband latest news today

Gariaband latest news today  मातृ सम्मेलन का आयोजन, नारी के महत्व का किया बखान

Gariaband latest news today

Gariaband latest news today  गरियाबंद  !  स्वालम्बी महिला विकास समिति गरियाबंद के तत्वाधान में  तनु ताकेश्वरी साहू अध्यक्ष स्वालंम्बी महिला विकास समिति के नेतृत्व में बहुत ही हर्षो उल्लास के साथ नुतन वर्ष स्वागत मेला ,इस मौके अनेक कार्यक्रम हुए, जिसमें महिलाओं के उत्थान को लेकर आह्वान किया गया। वहीं अनेक जगह अपने जज्बे व संघर्ष से मुकाम हासिल करने वाली विभिन्न क्षेत्रों की प्रगतिशील महिलाओं का स्वागत किया गया। इस मौके विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई, जिसमें महिलाओं ने उत्साह से भाग लेते हुए अपना कौशल दिखाया। एवं मातृ सम्मेलन का आयोजन स्थानीय शिविल लाईन सास्कृतिक भवन में किया गया

कार्यक्रम का शुभांरभ सुश्री निशा सिन्हा ङी.एस.पी.गरियाबंद ,ओम शांति संचालिका बिंदू बहन ,श्रीमती रेणु शर्मा व्याख्याता ,द्वारा भारत माता की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, साथ ही अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया,

महिलाओं के स्वावलंबी बनने से ही होगा समाज और देश का विकास :तारिका साहू

Gariaband latest news today आयोजक समिति अध्यक्ष  ताकेश्वरी साहू ने स्वागत में कहा कि आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे है और हम महिलाओं में विभिन्न प्रकार की कला है स्वालम्बी महिला विकास समिति का उद्दैश्य है कि हम ऐसे मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने हेतु कुटीर उद्योग इत्यादी छोटे छोटे कम लागत की व्यापार हेतु उत्साहित करें आज इस कार्यक्रम के माध्यम से हम ऐसे नारियों का भी सम्मान करेगें जिसकी महत्वपुर्ण भुमिका समाज सेवा में है

महिला स्वावलम्बन और महिलाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करने का अभिनव कदम- निशा सिन्हा

मुख्य अतिथि सुश्री निशा सिन्हा  ने अपने संबोधन में सेल्फ डिफेंस, शिक्षा, कांफिडेंस, सामाजिक कुरीतियां और महिलाओं की समस्याओं को लेकर विचार व्यक्त किए और आगे बढ़ने का आह्वान किया। महिलाओं को आत्म रक्षा के विभिन्न गुर बताते हुए कहा कि आज कानुन व्यवस्था महिलाओ के साथ है कही भी महिलाओ पर अत्याचार ,दुराचार किया जाता है तो आप लोग प्रशासन द्वारा संचालित हेल्प लाईन नम्बर पर संपर्क कर जानकारी जरुर देवें !

कार्यक्रम में फैंसी ङेस प्रतियोगिता ,रंगोली प्रतियोगिता ,व्यंजन प्रतियोगिता ,गीत संगीत का भी आयोजन किया गया  पुष्पा साहू , मिलेश्वरी साहू ,मंजरी गुप्ता ,सविता साहू द्वारा जस गीत भजन की मनमोहक प्रस्तुति की गई एवं श्रीमती रुपा साहू अनिता साहू द्वारा महिला जागरण गीत पर भाव नृत्य किया गया !

साथ ही अतिथियों के करकमलो से महिला सफाई कर्मियों को स्वछता नारी सम्मान ,गुलाबी गैंग नशा बंदी पर काम करने वाली महिलाओं को नारी सुरक्षा सम्मान ,अनिता पींगे मैङम को शिक्षिका राष्ट्र सम्मान ,रजिया बानो को आत्मनिर्भर नारी सशक्तिकरण सम्मान ,पुनिता साहू एवं नीलिमा यादव को महिला नेतृत्व सम्मान से सम्मानीत किया गया !

*उक्त आयोजन में विशेष रुप से समिति के सदस्य गण  प्रीति मिश्रा ,सारिका महाङिक ,धानी मानिकपुरी,नेहा जान,मुक्ति देवांगन,जानवी सोनी,तनुजा साहू, रेणुका साहू ,बिंदु सिन्हा, अनिता साहू जैसल ठक्कर ,रुपाली ठक्कर दामिनी साहू ,विद्या साहू ,कुसुम लता सिन्हा ,शशिप्रभा ,पद्ममणी साहू ,ममता ,कुमारी सोनवानी,लता साहू इत्यादी सैकङों की संख्या मे महिलाऐ उपस्थित रही

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU