Gariaband : राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च

Gariaband :

Gariabandराहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च

Gariaband गरियाबंद-भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त होने के विरोध में युवा कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष गौरव मिश्रा एवं विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू के नेतृत्व में मशाल शांति मार्च निकाला गया। भाजपा सरकार की तानाशाही और दमनकारी नीतियों के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस ने शहर में लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला। कांग्रेस, युवा कांग्रेस, के नेताओं ने शांति मार्च निकालकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में आवाज बुलंद की। कांग्रेस भवन से तिरंगा चौक तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

Gariaband कांग्रेसियो ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही रवैया चरम पर पहुंच गया है। देश के सभी विपक्षी दलों की लगातार मांग के बाद भी अडानी प्रकरण महाघोटाला की जेपीसी मांग की बाद भी मोदी सरकार मौन है। सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भष्टाचार पर खामोश है। नेताओ ने कहा की राहुल गांधी के मुद्दे पर आज सारा विपक्ष एकजुट है। देश की जनता की समस्या को दूर करने और उनकी खुशहाली के लिए लिए कांग्रेस पार्टी शुरू से लड़ते आई है, और हमेशा लड़ते रहेगी।

इस मौके ज़िलाध्यक्ष गौरव मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। विपक्षी पार्टियों के नेताओं की आवाज को दबाया जा रहा है। हर कदम पर हमें रोकने और हमारी आवाज को दबाने की खोखली कोशिशें इस बात का सबूत है कि- तानाशाह डरा हुआ है, घबराया हुआ है। हमारे सच से बौखलाया हुआ है।लेकिन हम किसी भी कीमत पर हार नहीं मानेंगे। तानाशाह हारेगा, लोकतंत्र की जीत होगी।

Gariaband  विधानसभा अध्यक्ष योगेश साहू ने कहा – राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि तानाशाह से लोग डरना बंद न कर दें इसलिए तानाशाह ऐसी हरकतें करता है।
कार्यक्रम में ये रहे उस्थित -अमितेश शुक्ल जी राजिम विधायक गौरव मिश्रा जिलाध्यक्ष , योगेश साहू विधानसभा अध्यक्ष राजिम , अमृत पटेल विधानसभा अध्यक्ष बिंद्रानवागड़ , अमित मीरी, केशु सिन्हा, अल्तमश खान, धर्मेंद्र बघेल, रितेश दीक्षितnsui जिलाध्यक्ष , नरेंद्र देवांगन,पदमा दुबे महिला जिलाध्यक्ष , हरमेश चावड़ा, आकाश दीक्षितप्रदेश सचिव , सेवा गुप्ता, अवध यादव, दिलीप सिंहा, रमेश मेश्राम, शिवा, नूतन साहू, आत्मा राम, ख़ोमु पटेल, धर्मेंद्र ध्रुव, देवानंद ध्रुव, सतीश पटेल, टीकम मण्डले, आकाश साहू, प्रतिभा पटेल, नीतू देवदास, ज्योति साहनी, पूनम साहू, सुनील साहू, मितेश ध्रुव, शशांक चौबे, शैलेंद्र दीक्षित, खेमू साहू, डिगेस पटेल, मिथलेश पटेल, राजू निषाद, श्रवण साहू, कुलेश्वर धनकर, वालेश मरक़म

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU