रायपुर शहर की चर्चित लाखेनगर गणेशोत्सव समिति (सिंधु एकता गणेश युवा एकता समिति)
अब कानूनी पचड़े में फंसती दिख रही है। बजरंग दल की शिकायत पर समिति संचालक
के खिलाफ आजाद नगर चौक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

क्या हैं आरोप?
- भगवान गणेश की प्रतिमा को AI कार्टून स्वरूप में बनाना
- आयोजन स्थल पर अश्लील गानों पर डांस कराना
कैसे शुरू हुआ विवाद?
गुरुवार को लाखेनगर इलाके में गणेश पंडाल के सामने आइटम सांग बजाने और प्रतिमा की कथित विकृति को लेकर विवाद भड़क गया।
- मौके पर बजरंग दल, शिवसेना और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे।
- प्रतिमा विसर्जन की मांग को लेकर हंगामा हुआ।
- पुलिस ने प्रतिमा को कपड़े से ढकने का फैसला लिया।
पुलिस की कार्रवाई
हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। अब समिति के संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
