सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी: अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर, 958 उम्मीदवारों का चयन

नई दिल्ली। देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक Union Public Service Commission (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार (6 मार्च) को जारी कर दिया गया। इस बार अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर टॉप किया है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरी रैंक प्राप्त की है।

परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों की पूरी सूची दी गई है।


ऐसे देखें और डाउनलोड करें रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं—

  1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “UPSC Civil Services Final Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ फाइल में खुल जाएगा।
  4. उसमें अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
  5. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें।

958 उम्मीदवारों का हुआ चयन

यूपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस साल कुल 958 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है। श्रेणीवार चयन इस प्रकार है—

  • सामान्य (General) – 317
  • ईडब्ल्यूएस (EWS) – 104
  • ओबीसी (OBC) – 306
  • एससी (SC) – 158
  • एसटी (ST) – 73

टॉप 10 में चमकीं तीन बेटियां

इस साल टॉप 10 में तीन महिला उम्मीदवारों ने जगह बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है।

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 के टॉप 10 उम्मीदवार

  1. अनुज अग्निहोत्री
  2. राजेश्वरी सुवे एम
  3. एकांश ढुल
  4. राघव झुनझुनवाला
  5. ईशान भटनागर
  6. जिनिया अरोरा
  7. ए आर राजा मोहिद्दीन
  8. पक्षल सेक्रेटरी
  9. आस्था जैन
  10. उज्जवल प्रियांक

यह परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में मानी जाती है, जिसके माध्यम से IAS, IPS, IFS और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *