Fatal train accident : भीषण रेल दुर्घटना के बाद उत्तराखंड भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित

Fatal train accident :

Fatal train accident ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के बाद उत्तराखंड भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित

Fatal train accident देहरादून  !  ओड़िशा में हुए भीषण रेल दुर्घटना के बाद उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शोक व्यक्त करते हुए अपने महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत, होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। साथ ही, हादसे में मृत यात्रियों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम रखे हैं।

Crime News : जबरन डरा धमकाकर नाबालिग के साथ बलात्कार, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार,देखिये Video

इस संबंध में शनिवार को पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि यह दुर्घटना हुई काफी दुखद है। जिसके लिए पार्टी की ओर से ईश्वर से दिवंगत आत्माओ की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि हताहतों को श्रद्वांजली देने के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज होने वाले महा जनसंपर्क अभियान के तहत सभी कार्यक्रमों को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU