Farmer Annadata किसान अन्नदाता के साथ-साथ अब ऊर्जादाता भी बने 

Farmer Annadata

Farmer Annadata केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी……

Farmer Annadata मंडला । मंडला, डिंडोरी एवं जबलपुर जिले की सडक़ परियोजनाओं का शिलान्यास करने के लिए केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंडला पहुंचे।

Farmer Annadata पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि मंडला में प्रकृति का निवास है, यह रानी दुर्गावती की भूमि है तथा यहाँ कान्हा जैसा विश्व प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है।

Farmer Annadata अत: आदिवासीजनों के विकास की सर्वोच्च जिम्मेदारी राज्य एवं केंद्र सरकार की है और इस विकास के लिए सडक़ें अत्यंत जरूरी हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 2 वर्षों में केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सडक़ विकास के प्रस्तावों पर विस्तृत अध्ययन करते हुए योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

Farmer Annadata नितिन गडकरी ने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को अनेको बार कृषिकर्मण पुरूस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही अब मध्यप्रदेश कृषि उत्पादों का निर्यात भी करने लगा है।नितिन गडकरी ने कहा कि किसान अन्नदाता के साथ-साथ अब ऊर्जादाता भी बने।

Farmer Annadata केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने देशभर में ऊर्जा के क्षेत्र में परिवहन मंत्रालय द्वारा प्रारंभ की गई नई परियोजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मध्यप्रदेश में परिवहन के क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की संभावनाओं पर बात की। उन्होंने कहा कि मंडला, डिंडौरी एवं अन्य जनजातीय क्षेत्रों में बांस के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा सकता है। बांस से भविष्य में इथेनॉल का निर्माण होगा जिससे परिवहन एवं अन्य क्षेत्रों के लिए ऊर्जा पैदा की जा सकेगी। नितिन गडकरी ने कान्हा-बालाघाट क्षेत्र में सडक़ विकास के लिए नए प्रोजेक्ट को ’गति शक्ति योजना’ में शामिल करने की बात कही।

मंडला-जबलपुर हाईवे की गुणवत्ता से असंतुष्ट, क्षेत्रवासियों से मांगी माफी……

केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने संबोधन में मंडला-जबलपुर हाईवे के बारे में चर्चा की। उन्होंने हाईवे निर्माण में गुणवत्ता से असंतुष्टि जाहिर की एवं मंडला एवं आसपास के क्षेत्र की जनता को सडक़ के कारण हुई परेशानी के लिए मंच से माफी मांगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजमार्ग के पुराने कार्य को रिपेयर करें तथा जल्द नया टेंडर जारी करें। नितिन गडकरी ने आगामी वर्षों में अलग-अलग परियोजनाओं के माध्यम से सडक़ एवं पुलों के विकास के बारे में चर्चा की।

नर्मदा एक्सप्रेस-वे पर अध्ययन जारी…….

केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भारत के सभी धार्मिक स्थानों तक पहुंचने के लिए लगातार बारहमासी सडक़ों का निर्माण जारी है। उन्होंने अमरकंटक से लेकर धार-झाबुआ तक नर्मदा एक्सप्रेस-वे के निर्माण के संबंध में कहा कि इस मार्ग के निर्माण के लिए मंत्रालय द्वारा अध्ययन कार्य जारी है। इस मार्ग के विकास से नर्मदा प्रदक्षिणा करने वाले श्रद्धालुओं को निश्चित रूप से लाभ होगा।

नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी भाषा में प्रारंभ करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सभी विद्यार्थियों की ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गरीब एवं वंचित वर्गों तक विकास को पहुंचाना हमारा संकल्प है।

प्रदेश सरकार सडक़ों का जाल बिछाने के लिए लगातार प्रयासरत– शिवराज सिंह चौहान……

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस लाइन ग्राउंड कार्यक्रम में 5 सडक़ परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार चारों तरफ सडक़ों के जाल बिछाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने मंडला, डिंडोरी एवं जबलपुर क्षेत्र के लिए केंद्र सरकार द्वारा दी गई नई 5 सडक़ परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मंच से धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2003 के बाद प्रदेश सरकार द्वारा अब तक 3 लाख किलोमीटर से अधिक की सडक़ें बनाई जा चुकी हैं। उन्होंने नर्मदा उद्गम से लेकर धार-झाबुआ तक ’नर्मदा एक्सप्रेस-वे’ बनाए जाने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ’नर्मदा एक्सप्रेस-वे’ के दोनों ओर औद्योगिक क्षेत्र के विकास का प्रयास किया जाएगा, जहां स्थानीय उत्पादों पर आधारित उद्योग लगाए जाएंगे।

जनता की तस्वीर एवं तकदीर बदलने का महाप्रयास……

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सतत रूप से जनता की तस्वीर एवं तकदीर बदलने का महाप्रयास किया जा रहा है। सरकार विकास के कार्यों में कमी नहीं होने देगी। उन्होंने मंडला-डिंडोरी क्षेत्र में घर-घर पानी पहुंचाने के लिए किए जा रहे केंद्र एवं प्रदेश सरकार के कार्यों की जानकारी दी। इसी प्रकार उन्होंने अपने संबोधन में सीएम जनसेवा अभियान के तहत मंडला जिले प्राप्त आवेदनों तथा स्वीकृत आवेदनों की जानकारी देते हुए बताया गया कि अभियान के दौरान जिले में कुल 1 लाख 84 हजार 753 आवेदनों में से 1 लाख 56 हजार 944 आवेदनों को स्वीकृत किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र हुए हितग्राहियों को अलग-अलग योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से कान्हा क्षेत्र को मुख्य सडक़ मार्गों से जोडऩे तथा नर्मदा सौन्दर्यीकरण के विकास के लिए नए प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मंडला जिले में नए सीएम राईज स्कूल के संचालन, विशेष कोचिंग के माध्यम से नीट परीक्षा में आदिवासी जिलों के विद्यार्थियों की सफलता तथा मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी माध्यम में शुरू किए जाने की विस्तार से जानकारी दी।

15 नवंबर से लागू होगा ’पेसा एक्ट’…….

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन प्रदेशभर में किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में प्रदेश में पंचायत से लेकर जिला स्तर तक समारोहपूर्वक अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 15 नवंबर से ही संपूर्ण प्रदेश में सामाजिक समरसता के साथ ’पेसा एक्ट’ भी लागू किया जाएगा। उन्होंने मंडला में मेडिकल कॉलेज की भूमि पूजन के लिए जल्द आगमन की बात भी कही।

सडक़ परियोजनाओं के शिलान्यास का कार्य महाकौशल क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का पल– फग्गन सिंह कुलस्ते……

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि पांच सडक़ परियोजनाओं के शिलान्यास का कार्य महाकौशल क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का पल है। उन्होंने सडक़ परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को मंडला एवं डिंडोरी की जनता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से अभिनंदन किया। केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते ने सडक़ परिवहन मंत्री से जबलपुर-नैनपुर बाईपास, कान्हा क्षेत्र को प्रमुख मार्गों से जोडऩे, नैनपुर-सिवनी हाईवे, मंडला-लखनादौन के लिए नई परियोजनाओं की स्वीकृति का आग्रह किया।

नितिन गडकरी विजनरी, दृष्टिवान तथा नवाचार के धनी– गोपाल भार्गव…….

पांच सडक़ परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक निर्माण कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग मंत्री गोपाल भार्गव ने केंद्रीय सडक़ परिवहन ग्रामीण विकास राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को नई सडक़ परियोजनाओं की स्वीकृति के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने 2014 के बाद से मध्यप्रदेश में सडक़ एवं अन्य बड़ी परियोजनाओं के विकास कार्यों की जानकारी दी। गोपाल भार्गव ने अपने संबोधन में सडक़, पुलिया एवं फ्लाईओवर निर्माण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले केंद्रीय सडक़ मंत्री को विजनरी, दृष्टिवान एवं नवाचार का धनी बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंडला जिले की परंपरा के अनुसार कलगी-साफा पहनाकर स्वागत किया। अतिथियों ने ई-लोकार्पण कर योजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में 5 सडक़ परियोजनाओं पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया। अतिथियों ने कार्यक्रम के पूर्व सडक़ परियोजनाओं पर आधारित फ्लैक्स प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सचिव लोक निर्माण विभाग, म.प्र. शासन  मेहरा ने दिया तथा आभार क्षेत्रीय अधिकारी सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय पीके लाल ने व्यक्त किया।

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास…….

पुलिस लाईन मंडला में आयोजित कार्यक्रम में मंडला, डिडौरी तथा जबलपुर जिले की 5 सडक़ परियोजनाओं का ई-शिलान्यास हुआ जिसके अंतर्गत जबलपुर एवं डिंडौरी जिले की 36 किलोमीटर की 146 करोड़ रूपए की लागत से कुंडम से शहपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 का 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर में निर्माण कार्य का भूमिपूजन, डिंडौरी जिले के अंतर्गत 73 किलोमीटर की 241 करोड़ लागत से शहपुरा से डिंडौरी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 का 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर में निर्माण कार्य जो शहपुरा, शाहपुर एवं डिंडौरी बायपास सहित है कार्य का भूमिपूजन, डिंडौरी जिले के अंतर्गत 86 किलोमीटर की 329 करोड़ की लागत से डिंडौरी से सागरटोला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 का 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर में निर्माण कार्य जो गाड़ासरई, माधोपुर, रूसा एवं बरनई बायपास सहित है का भूमिपूजन, मंडला एवं डिंडौरी जिले के अंतर्गत 101 किलोमीटर की 492 करोड़ रूपए की लागत से डिंडौरी से मंडला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 543 का 2-लेन मय पेव्हड शोल्डर में निर्माण कार्य जो चाबी, लिंगामाल, इन्द्रमाल एवं खमरिया बायपास सहित है का भूमिपूजन तथा डिंडौरी जिले के अंतर्गत 33 किलोमीटर की 53 करोड़ रूपए की लागत से समनापुर से बजाग मार्ग के उन्नयन कार्य शामिल है।

शिलान्यास कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित……

पुलिसलाईन मंडला में आयोजित 5 सडक़ परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके, विधायक मंडला देवसिंह सैयाम, विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, विधायक बिछिया नारायण पट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश तेकाम, नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, कलेक्टर हर्षिका सिंह, एसपी यशपाल सिंह राजपूत, भीष्म द्विवेदी, नरेन्द्र सिंह राजपूत, एनएचएआई के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU