छत्तीसगढ़ में आज जबरदस्त ठंड, कई जिलों में शीत लहर का यलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को आज भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी रायपुर में सुबह के समय धूप के साथ-साथ धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीत लहर चलने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

हालांकि अगले 24 घंटों के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होने की उम्मीद है। अनुमान है कि आने वाले लगभग तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिलेगी।

शुक्रवार का मौसम
प्रदेश में शुक्रवार को मौसम शुष्क रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में एक-दो जगहों पर शीत लहर की स्थिति बनी रही। फिलहाल कोई सक्रिय मौसम प्रणाली नहीं है और किसी भी क्षेत्र में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

आज शीत लहर का अलर्ट इन जिलों में
मौसम विभाग ने निम्नलिखित जिलों में एक-दो पॉकेट में शीत लहर चलने की संभावना जताई है और यलो अलर्ट जारी किया है:
कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सुरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी, बालोद, दुर्ग और रायपुर।

रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में सुबह के समय धुंध छाए रहने की संभावना है। मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। इससे दिन में ठंड का असर बना रहेगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *