Excise department: आबकारी विभाग के गार्ड की पत्नी ने लगाई फांसी

आबकारी विभाग के गार्ड की पत्नी ने लगाई फांसी

 3 महीने से बदल गया था व्यवहार, फोन पर देखती थी धार्मिक वीडियो

कोरबा। जिले के सीएसईबी कॉलोनी पथरीपारा में आबकारी विभाग के गार्ड की पत्नी कमलाबाई (40) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जब पति सुबह ढूंढते हुए कमरे के पीछे गया, तो उसको इसकी जानकारी हुई। कमला ने यह कदम क्यों उठाया है। इस बारे में पति को कोई जानकारी नहीं है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, बालको रोड स्थित रामपुर शराब दुकान में पति तांतीराम गार्ड की नौकरी करता है। घर में 4 लोग रहते हैं। पति-पत्नी रात को कमरे में सोए हुए थे। रविवार की सुबह पति की नींद खुली तो उसने पत्नी को आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो कमरे के पीछे तरफ गया। वहां पत्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। तांतीराम ने बताया कि, शनिवार की रात जब वो काम कर घर लौटा, तो दोनों ने एक साथ खाना खाया। उसके बाद कमरे में सोने चले गए। बहुत दिनों बाद उसने काफी समय तक परिवार के बारे में बातचीत की। 24 साल के बेटे की जल्दी शादी करने की बात कह रही थी। इन सब बातों से वो बेहद खुश था कि बहुत दिनों बाद इस तरह से बात कर रही है।
https://aajkijandhara.com/bike-rider-stuck-in-gutter-of-railway-underbridge/

उसने बताया कि, पिछले 3 महीने से पत्नी का व्यवहार अचानक से बदल गया था। वह अक्सर मोबाइल पर धार्मिक चीजें देखती थी। घर से बाहर नहीं निकलती थी। बाहर जाने पर वो कहती थी कि उसे पसंद नहीं है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। महिला के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। परिजनों से पूछताछ की गई। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मामले में आगे जांच की जाएगी।

Related News

Related News