पर्यावरण प्रेमी संगठन स्कूल में बांटे जलीय पौधे…प्राचार्य ने जताया आभार


संगठन के द्वारा प्राचार्य एम एल साहू, शिक्षिका श्रीमती रेखा महिलांग सहित आठवीं कक्षा की छात्राएं हिमांशी, विद्या, नीलमणि, ऋचा, विनीता, हेमा, भुवनेश्वरी, लोविना को पौधा दिया गया।


इसी प्रकार से प्राथमिक विद्यालय की प्रधान पाठिका रेखा डहरिया के हाथों पांचवी कक्षा की छात्राओं को पौधा वितरण किया गया। इस अवसर पर श्री दुबे ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि जो पौधा उन्हें दिया गया है वह पानी में तैरने वाला पौधा है इसके मोटे मुलायम और मखमली पत्ते बड़े आसानी से घर में तब टंकी आदि में लगाए जा सकते हैं यह पानी में तैरता है इसे नील गोभी शायरी फ्लावर और जल गोभी के भी नाम से जाना जाता है।

श्री दुबे ने विद्यार्थियों को बताया कि इस पौधे को का वैज्ञानिक नाम पिस्ट्रिया स्टेटिओट्स है। यह बहुतायत मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ता है इसलिए इसे घर में रखे जाने से घर का वातावरण बहुत शुद्ध होता है।


विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करने के लिए प्राथमिक विद्यालय की प्राचार्य रेखा दरिया और माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एम एल साहू ने पर्यावरण प्रेमी संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।


उल्लेखनीय है कि देवपुरी के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय को संगठन के द्वारा विगत 3 वर्षों से गोद लिया गया है। जहां संगठन के द्वारा अब तक 400 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं तथा किचन गार्डन का भी निर्माण किया जा रहा है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *