राजनांदगांव। रेंज के डोंगरगढ़ अनुभाग के कनघुर्रा जंगल में शुक्रवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक पुलिस जवान गोली लगने से घायल हो गया। घायल आरक्षक को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार जवान के पैर में गोली लगी है। गश्त के दौरान नक्सलियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर हमला किया, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई। घटना के बाद सुरक्षा बल घने जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।