बिरकोदल में रोजगार दिवस की धूम, ग्रामीणों ने जाना सरकारी योजनाओं का लाभ

बिरकोदल में मनाया गया रोजगार दिवस, ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी
भानुप्रतापपुर। पंचायत सोनेकन्हार के आश्रित ग्राम बिरकोदल में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम के विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देने वाले ग्रामीणों की उपस्थिति रही और कार्यक्रम में रोजगार से जुड़ी गतिविधियों व योजनाओं पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में भूतपूर्व वार्ड पंच श्री राजेंद्र गावडे, वर्तमान वार्ड पंच नकुल हिडा़मी सहित धनसिंह हिडा़मी, रामप्रसाद गावडे, संतु यादव, सुशील चक्रधारी, महेश कुमार नुरूटी, मिथिलेश दर्रो, पप्पू हिडा़मी, लगनू यादव, अजय गावडे, श्रीमती शीला बाई यादव, कुमारी गीता गावडे, राजो बाई चक्रधारी एवं श्रीमती शीला बाई हिडा़मी उपस्थित रहे।
इस दौरान भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष नरहरदेव गावड़े भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित जनों ने रोजगार दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार संबंधी जानकारी देना एवं उन्हें स्वरोजगार व शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *