Emotionally Mature : क्या आप इमोशनली मेच्योर हैं, इन 6 सवालों का जवाब देकर पहचानें खुद को

Emotionally Mature : क्या आप इमोशनली मेच्योर हैं, इन 6 सवालों का जवाब देकर पहचानें खुद को

Emotionally Mature : क्या आप इमोशनली मेच्योर हैं, इन 6 सवालों का जवाब देकर पहचानें खुद को

Emotionally Mature :1. दूसरों की भावनाओं को आहत किए बिना प्रक्रिया देना

Emotionally Mature :बहुत से लोग ऐसे होते है, जो दूसरों के इमोश्ंस को दरकिनार करते हुए अपनी मनमानी करते है। वे मनमाने ढ़ग से अपनी बात को दूसरों के समक्ष रखने में समझदारी का अनुभव करते है। ऐसा करने से अन्य लोगों की भावनाओं के आहत होने का खतरा रहता है। इससे आपकी रिलेशनशिप भी खराब हो सकती है। ऐसे में कुछ भी बोलने से पहले दूसरों की सूनें और उनके इमोश्स को ध्यान में रखते हुए कुछ भी कहें।

Emotionally Mature : क्या आप इमोशनली मेच्योर हैं, इन 6 सवालों का जवाब देकर पहचानें खुद को
Emotionally Mature : क्या आप इमोशनली मेच्योर हैं, इन 6 सवालों का जवाब देकर पहचानें खुद को

2. तर्कसंगत रूप से सोचना और बढ़ावा देना

डॉ युवराज पंत बताते हैं कि इमोश्नली मेच्योर लोग हर चीज के पीछे तर्क को खोजते हैं। वे अंधविश्वास से परे अपने विचारों और संकल्पों की दुनिया में मसरूफ रहते है। वे रेशनेलटी को बढ़ावा देने में तत्पर रहते हैं। उन्हें किसी बात को लेकर बरगलाने और बहकाने से चांस बेहद कम होते है। दरअसल, वे लोग तर्क की कसौटी पर खरा उतरने के बाद भी किसी काम को करने का मन बनाते हैं।

3.धैर्यवान होना और सुनने की क्षमता रखना

वे अपनी बात को कहने की जगह हमेशा सुनने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। वे आसपास के लोगों को ऑबजर्व करते हैं और उनके सकारात्मकता गुणों को अपनाते हैं। वे लड़ाई झगड़ों और बहस से दूर जीवन को आसान और सुलझा हुआ बनाने में विश्वास रखते हैं। वे हर काम सोच विचार कर ही करते है। दरअसल, जीवन में पहले से ही आपकी अपेक्षाएं निधार्रित होती है और उन्ही के मुताबिक वे जीवन को एक नया स्वरूप देते हैं।

Emotionally Mature : क्या आप इमोशनली मेच्योर हैं, इन 6 सवालों का जवाब देकर पहचानें खुद को
Emotionally Mature : क्या आप इमोशनली मेच्योर हैं, इन 6 सवालों का जवाब देकर पहचानें खुद को

4 दूसरों के हाव भाव को समझने की क्षमता

जो लोग इमोश्नली स्ट्रांग होते हैं, वे अपनी प्रबलता के ज़रिए दूसरों के हाव भाव को आसानी से परख लेते हैं। वे जान पाते हैं कि कोई व्यक्ति आपसे किस कारण से जुड़ा हुआ है। कौन सा व्यक्ति किस बात पर रिएक्ट कर सकता है और किस बात से वो संतुष्टि महसूस करता है। दूसरों को समझने की परख आपकी भावनात्मक परिपक्वता को ज़ाहिर करता है।

5 अकेले होने पर भी सहज महसूस करना

ऐसे लोग हमेशा अपने आसपास भीड़भाड को पसंद नहीं करते हैं। दरअसल, भावनात्मक तौर पर मज़बूत लोग़ों को अकेलेपन में भी खुशी का अनुभव होता है। वो उस समय का सदुपयोग करते हैं। अक्सर किताबें पढ़ने या अन्य ज़रूरी कामों में वो समय व्यतीत करते हैं।

Emotionally Mature : क्या आप इमोशनली मेच्योर हैं, इन 6 सवालों का जवाब देकर पहचानें खुद को
Emotionally Mature : क्या आप इमोशनली मेच्योर हैं, इन 6 सवालों का जवाब देकर पहचानें खुद को

6 अपने बारे में दूसरों के विचार जानना

ऐसे लोग अपनी गतिविधियों को न केवल आंकते हैं बल्कि दूसरों के नज़रिए को भी जानने के इच्छुक रहते हैं। वे हमेशा अपने व्यवहार को लेकर दूसरों की प्रतिक्रियाएं लेते हैं, ताकि वे खुद में सुधार कर सकें। खुद को और बेहतर बनाने की प्रवृति उन्हें हमेशा औरों से अलग करती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU