बिलासपुर–जांजगीर नैला–चांपा रेलखंड में तकनीकी कार्य के कारण 22 से 25 जनवरी तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत जांजगीर नैला–चांपा रेलखंड में 22 जनवरी से 25 जनवरी तक तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस सेक्शन में गर्डर डिलांचिंग (स्थापना) कार्य किया जाएगा, जिसके कारण 6 ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी और 2 ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य तक नहीं पहुँचकर बीच रास्ते में समाप्त कर दी जाएंगी।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रभावित ट्रेनों की स्थिति और वैकल्पिक व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित रेलवे स्टेशनों और आधिकारिक माध्यमों पर उपलब्ध कराई जा रही है।

जांजगीर नैला–चांपा सेक्शन में किए जा रहे इस कार्य का उद्देश्य रेल संरचना की मजबूती और भविष्य में सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित करना है। कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा।

रद्द होने वाली मुख्य ट्रेनें:

  • 23 एवं 25 जनवरी 2026: रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68737) रद्द
  • 23 एवं 25 जनवरी 2026: बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर (68738) रद्द
  • 23 एवं 25 जनवरी 2026: रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68735) रद्द
  • 22 एवं 24 जनवरी 2026: बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर (68736) रद्द
  • 23 एवं 25 जनवरी 2026: कोरबा–बिलासपुर मेमू पैसेंजर (68731) रद्द
  • 23 एवं 25 जनवरी 2026: बिलासपुर–कोरबा मेमू पैसेंजर (68732) रद्द

यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *