नारायणपुर जिले में एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन से लौटते समय एक्सीडेंटल फायर की घटना में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के एक जवान की मौत हो गई। घटना थाना छोटेडोंगर अंतर्गत कैंप कड़ेनार में हुई।
जानकारी के अनुसार एक्सीडेंटल फायर से सिर के पास गोली लगने से नारायणपुर डीआरजी के आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उपचार के दौरान आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा का निधन हो गया। वर्तमान में शव का पोस्टमॉर्टम एवं कानूनी कार्रवाई जारी है।