PM Modi की मौजूदगी में Draipadi Murmu ने किया Enrollment पत्र दायर

PM Modi

Draupadi Murmu, candidate in the presidential election

PM Modi नयी दिल्ली . राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार Draipadi Murmu ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र Modi तथा अनेक वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संसद भवन जाकर नामांकन पत्र दायर किया।

मुर्मू ठीक साढे बारह बजे संसद भवन में राज्यसभा महासचिव के कार्यालय पहुंची और चार सेट में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दायर किया।

इस मौके पर उनके साथ PM Modi के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, संसदीय कार्य मंत्री और अनेक केंद्रीय मंत्री तथा राजग के घटक दलों के नेता भी मौजूद थे।

बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस तथा कई अन्य दलों के नेता भी  मुर्मू के नामांकन के समय उपस्थित थे।

PM Modi , रक्षा मंत्री सिंह और भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्यों के नाम पहले सेट में प्रस्तावक के तौर पर दर्ज हैं।

नामांकन पत्र दायर करने से पहले संसद भवन स्थित पुस्तकालय भवन में पहुंची  मुर्मू के साथ अन्य नेताओं ने नामांकन पत्र से संबंधित दस्तावेजी औपचारिकताओं को पूरा किया।

यहां से सभी प्रस्तावक PM Modi के नेतृत्व में  मुर्मू के साथ राज्यसभा महासचिव के कार्यालय के लिए रवाना हुए ।

संसद भवन परिसर पहुंचते ही Draipadi Murmu ने वहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

also read : SDM के ततपरता से ग्रामीणों को मिला मुआवाज़ा राशि

मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ।

उन्होंने रमादेवी वूमेंस यूनिवर्सिटी से उच्च शिक्षा प्राप्त की।

वह 17 मई 2015 से 2021 तक झारखण्ड की राज्यपाल रही।

वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल थी।

also read : समय से पहले हो जाना चाहिए सभी Drain cleaning -देवेंद्र यादव

वह पहली ओडिशा की नेता जिन्हें राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया था।

वह वर्ष 2000 से 2009 तक ओडिशा विधानसभा की सदस्य रही।

ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में दो बार रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की विधायक रही।

वह राज्य सरकार में मंत्री भी रही।

वह 1997 में ओडिशा में भाजपा के आदिवासी मोर्च की उपाध्यक्ष थी।

राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होना है और मतों की गिनती 21 जुलाई को की जाएगी।

विपक्ष ने  मुर्मू के खिलाफ पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

उनके 27 जून को नामांकन किये जाने की संभावना है।

also read : Congress ने क्यों कहा शिंदे को Assam छोड़ने के लिए ,आइये जानते है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU