रायपुर। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. दिनेश मिश्र 7 फरवरी से दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे अंधविश्वास निर्मूलन अभियान से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं और विज्ञान संचारकों से भेंट एवं विचार-विमर्श करेंगे।
डॉ. दिनेश मिश्र पिछले तीन दशकों से अधिक समय से देशभर में अंधविश्वास निर्मूलन, महिला प्रताड़ना के विरोध और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रसार के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे अनेक राज्यों का दौरा कर जनजागरण अभियान संचालित करते रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज में तर्क, विवेक और वैज्ञानिक सोच को मजबूत करना है।

वैज्ञानिक दृष्टिकोण के संचार में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. मिश्र को भारत सरकार के केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें रविशंकर शुक्ल सम्मान तथा महिला आयोग द्वारा महिला प्रताड़ना के विरोध में किए गए कार्यों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया है।
झारखंड प्रवास के दौरान उनके कार्यक्रमों को लेकर सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।