बलौदा बाजार
कसडोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ रविशंकर अजगले के लम्बे अवकाश में जाने को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने डाक्टर वंदना भेले को कसडोल का विकासखंड चिकित्सा अधिकारी के पदभार लेने का आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि डा अजगले लम्बी छुट्टी पर जा रहे हैं जिसको देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश अवस्थी ने चिकित्सा व्यवस्था की समुचित कार्यवाही के लिए आदेश जारी किया है। तथा डाक्टर वंदना भेले को एक अप्रैल से यह पदभार लेने आदेश जारी किया है।
