खाना खाने के बाद रूटीन में करें ये 4 Exercise डाइजेशन होगा बेहतर

खाना खाने के बाद रूटीन में करें ये 4 Exercise डाइजेशन होगा बेहतर

आजकल के busy lifestyle में हर कोई इतना व्यस्त है कि खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाता। जिसका सीधा-सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता है। स्वस्थ शरीर के लिए एक्टिव रहना बहुत ही आवश्यक होता है। खाना खाने के तुंरत बाद अक्सर बहुत से लोग बैठ जाते हैं या फिर सो जाते है। जिसके कारण खाना पच नहीं पाता। पाचन तंत्र पर भी इसका असर पड़ने लगता है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो खाना खाने के 15-20 मिनट बाद खुद को एक्टिव रखने का प्रयास करें। आप वॉक करें या फिर कोई हल्की फुल्की एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। इससे आपका खाना पच जाएगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि खाना-खाने के कितनी देर बाद आप एक्सरसाइज कर सकते हैं।

Exercise

क्या खाना खाने के बाद Exercise करनी चाहिए?

खाना खाने के बाद, भोजन को पचाना भी बहुत ही जरुरी होता है। आप भोजन पचाने के लिए एक्सरसाइझ कर सकते हैं। लेकिन खाने का बाद आप हमेशा लाइट एक्सरसाइज ही करें। ज्यादा हैवी वर्कआउट या फिर एक्सरसाइज न करें। Exercise करने से आपका खाना बहुत ही आसानी से पच जाएगा। इसके अलावा आपको गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं भी नहीं होगी।

कौन-कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए?
सुखासन

आप सुखासन की स्थिति में बैठकर खाना डायजेस्ट कर सकते हैं। आप खाना खाने के बाद 5-10 मिनट तक सुखासन में बैठें और फिर इसके बाद वॉक करें। ऐसा करने से आपके शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ेगा। आप खुद में एक्टिव महसूस करेंगे। सुखासन में बैठने से आपको पेट संबंधी समस्याएं भी नहीं होंगी।

वॉक करें

आप खाना खाने के बाद वॉक भी जरुर करें। वॉक करने से आपका शरीर फिजिकली एक्टिव रहेगा। इसलिए एक्सपर्ट्स भी खाना खाने का बाद वॉक करने की सलाह देते हैं। इससे आपका भोजन भी आसानी से पच जाता है और पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता। खाने के बाद वॉक करने से गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं भी दूर रहती हैं। खाना खाने के बाद 15-20 मिनट तक आप वॉक कर सकते हैं।

एडमिंटाइन पोज में बैठे

खाना खाने के बाद आप एडमिंटाइन पोज में भी बैठें। इस पोज में बैठने से खाना बहुत ही आसानी से पच जाता है। खाना खाने के बाद इसे बहुत ही अच्छे व्यायाम के रुप में माना गया है। यह पोज आपके ऊपरी शरीर और पेट की मांसपेशियों को खींचता है। यह एक्सरसाइज पोझ आपके भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है।

कैसे बैठें?

. सबसे पहले अपने पैरों को सीधा करके बैठ जाएं।
. फिर घुटनों से अपने पैरों को मोड़कर पीछे की तरफ ले जाएं।
. अपने पैर हिप्स के नीचे रखें। इस दौरान अपनी पीठ को भी बिल्कुल सीधा रखें। हाथों को अपने घुटनों पर रखें और गहरी सांस लें।
. आप इस पोज में 15-20 मिनट तक बैठे रहें।
कोर एक्सरसाइज

यदि आपको खाने के बाद पेट फूलने की समस्या, पेट में दर्द होता है तो आप एक्सपर्ट्स से राय लेकर कोर एक्सरसाइज कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी मांसपेशियां मजबूत होंगी और मल त्यागने में भी आसानी होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU