:दिलीप गुप्ता:
सरायपाली :- दीपावली के पावन अवसर पर सरायपाली विधायक कार्यालय में
दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्रकाश और आनंद के इस पर्व पर
विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं
कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
विधायक चातुरी नंद ने सभी उपस्थितजनों का स्वागत किया और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि “दीपावली प्रेम, एकता और नई ऊर्जा का पर्व है। इस अवसर पर हमें समाज में सद्भाव, सहयोग और खुशहाली फैलाने का संकल्प लेना चाहिए।” दीपावली का असली अर्थ केवल दीप जलाना नहीं, बल्कि हृदय में प्रेम और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाना है
विधायक चातुरी नंद ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता मेरे परिवार का सदस्य है और परिवार के बीच दीपावली मानना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन लाल भोई, ब्लाक कांग्रेस कमेटी सरायपाली ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ नायक, तेजराम पटेल, जनपद सदस्य घसिया सिदार, विधायक प्रतिनिधि रमेश पटेल, डॉ बिरांची बेताल, रामदयाल पटेल उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य सुमित्रा भोई, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि सीता पटेल, रतन बंजारे, केशव चौधरी, नईम लखानी, इजराइल, परमानंद नायक, गोपाल अग्रवाल, विजय यादव, सुरेश भोई, तन्मय पंडा, दीपक साहू, भगत राम पटेल, रूपानंद पटेल, नीलांबर सोनी, विजय शंकर, सुरेश पटेल, प्रमोद ग्वाल, परशु चौहान, दयाराम चौहान, चित्रसेन नायक,
हेतराम पटेल, नीलांबर सोनी, श्रवण पटेल, विक्की वैष्णव, संजय पंडा, भीष्मदेव पटेल, दीपांजलि बारीक, हेमा श्रीवास, सरिता प्रधान, जयकुमारी, पुष्पा, सुनीता, अनीता भोई, अनीता बांसोड़, सुनील नायक, रूपेश वैष्णव, श्रीराम मानिकपुरी, दुर्योधन चौहान, यूंका विधानसभा अध्यक्ष पंकज बीसी, निर्मल बढ़ई, अनिल पटेल, केशव अग्रवाल, नरेंद्र साहू,
दूधनाथ साहू, अनिल पटेल, शरद यादव,अमर प्रताप सिंह सिदार, बिहारी पटेल, शिवप्रसाद बारीक, दिलकिशोर प्रधान, सूर्यकांत, प्रभात पटेल, गोलू पटेल, वृंदावन पटेल, सुशील प्रधान, कमल पटेल, लवकुमार पटेल, पार्षद रमीज रजा, विनोद दीवान, उपेंद्र पटेल, अजय यादव, चमरा दीप, त्रिलोचन चौहान, संतोष भोई, कांग्रेस रत्नाकर, चंदू चौरसिया,
संजय प्रधान, मंटू बारीक, मयंक यादव, जावेद खान, विवेक अग्रवाल, घनश्याम साहू, चतुर्भुज डड़सेना, बुढ़ान सिंह सिदार, हीरालाल प्रधान, सफेद सिंह सिदार निर्मल प्रधान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।