कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त समाज की दिशा में एक सार्थक पहल
बलौदा बाजार : अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकरदी सीमेंट वर्कस के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) विभाग द्वारा इकाई प्रमुख पवन कुलकर्णी के दिशा-निर्देश एवं एचआर प्रमुख प्रतीक भटनागर के मार्गदर्शन में ग्राम ढनढनी में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संवर्धन हेतु पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत 20 गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री युक्त पोषण किट प्रदान की गई। ज्ञात हो कि सी.एस.आर के अंतर्गत 6 ग्रामों में कुल 130 महिलाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना, कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम करना तथा महिलाओं को संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना था। वितरित पोषण किट में चना, सोयाबीन, गुड़, मुंगफली एवं खजुर जैसे पोषक खाद्य सामग्री शामिल है, जो गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण स्तर को बेहतर बनाने में सहायक है।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग से प्रीति नवरत्न (जिला मिशन समन्वयक) एवं नम्रता साहू (वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ) विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को पोषक आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, महिला अधिकार घरेलू हिंसा से संरक्षण तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। अल्ट्राटेक सीएसआर के इस पहल की सराहना की साथ ही महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान नियमित स्वास्थ्य जांच एवं संतुलित आहार अपनाने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ढनढनी से सरपंच श्रीमती बृहस्पति ध्रुव, उपसरपंच भूपेन्द्र साहू, सरपंच प्रतिनिधि रजित ध्रुव, पच लोकनाथ वर्मा, श्रीमती ईश्वरी मानिकपुरी, श्रीमती सीमा बाधेकर (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता) सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीएसआर प्रमुख राजेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि “स्वस्थ माता ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की आधारशिला होती है। गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य देखभाल अपनानी चाहिए। अल्ट्राटेक सीएसआर भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य एवं पोषण सुधार हेतु ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर संचालित करता रहेगा।
ग्रामीणों एवं लाभार्थी महिलाओं ने अल्ट्राटेक सीएसआर की इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में सीएसआर टीम के दया वर्मा, परमेश्वर साहू, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।