Dhamtari latest news : श्रवण बाधितार्थ स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

Dhamtari latest news :

Dhamtari latest news  सभी महिलाएं अपना मतदाता परिचय पत्र जरूर बनाएं-सीईओ

 

Dhamtari latest news  धमतरी ! समाज कल्याण विभाग और जिला रेडक्रॉस शाखा धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च को शासकीय श्रवण बाधितार्थ स्कूल धमतरी में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 2023 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और जिला स्वीप नोडल अधिकारी रोक्तिमा यादव ने कहा कि सभी महिलाएं अपना मतदाता परिचय पत्र जरूर बनाएं।

Dhamtari latest news  साथ ही उन्होंने शासन के निर्देशानुसार अपने-अपने मतदाता परिचय पत्र को आधार कार्ड से लिंक करने भी कहा।  यादव ने कहा कि मतदान प्रक्रिया में सभी महिलाओं की भागीदारी पुरूषों से अच्छी हो और महिला मतदान का प्रतिशत ज्यादा करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला स्वीप सहायक नोडल अधिकारी डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता, उप संचालक समाज कल्याण अखिलेश तिवारी सहित महिलाएं और श्रवण बाधितार्थ स्कूल की विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU