Dhamtari Collector : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 5 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Dhamtari Collector :

Dhamtari Collector प्राकृतिक आपदा पीड़ित 5 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Dhamtari Collector धमतरी !   कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने प्राकृतिक आपदा से मृत जिले के पांच लोगों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत किए हैं। इनमें कुरूद तहसील के ग्राम बंजारी की सुमरित बाई साहू की आग से जलने से मृत्यु होने के फलस्वरूप उनके पति सेवाराम साहू को चार लाख रूपये, मगरलोड के कुसुमखुंटा के मंगतूराम ध्रुव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी चित्ररेखा ध्रुव चार लाख रूपये और धौराभाठा के दिव्यांश साहू की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पिता उदयराम साहू को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

BJP government : प्रधानमंत्री मोदी की भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण को ही देश कल्याण का आधार बनाया : रंजना साहू

ग्राम सोनपैरी के कुंजल मानिकपुरी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी कलेन्द्री मानिकपुरी को चार लाख रूपये और कुकरेल तहसील के ग्राम बेधवापथरा भुनेश्वर मंडावी की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी साहबती मंडावी को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU