माओवादी संगठन में फूट खुलकर सामने, सरेंडर के बाद देवजी को ‘गद्दार’ घोषित

जगदलपुर से आई बड़ी खबर में माओवादी संगठन के भीतर आंतरिक टकराव खुलकर सामने आया, नॉर्थ कोऑर्डिनेशन कमेटी ने प्रेस नोट जारी कर सरेंडर कर चुके नेता वेणुगोपाल देवजी पर सीधा हमला बोला

NCC ने साफ कहा कि देवजी अब संगठन के लिए गद्दार हैं, आत्मसमर्पण के बाद उनका संगठन से कोई लेना-देना नहीं रहा, बयान के बाद माओवादी खेमे में हलचल तेज

सबहेडिंग: ‘गोरिल्ला युद्ध’ जारी रखने का ऐलान, प्रतिबंध हटाने की मांग ठुकराई

देवजी के सरेंडर के बाद लंबे समय से चल रहा असंतोष अब खुलकर सामने आया, NCC के बयान ने विवाद को सार्वजनिक रूप से और बढ़ा दिया

संगठन ने दावा किया कि कमजोरी के बावजूद उनका आंदोलन खत्म नहीं हुआ, गोरिल्ला युद्ध के जरिए गतिविधियां जारी रखने और ‘क्रांति’ को आगे बढ़ाने की बात दोहराई

देवजी की ओर से प्रतिबंध हटाने की मांग को NCC ने व्यक्तिगत राय बताते हुए खारिज किया, कहा यह संगठन की आधिकारिक नीति नहीं

बयान में संगठन ने आंतरिक एकता का दावा भी किया, कहा कि किसी तरह का मतभेद नहीं और सभी एकजुट हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *