Deori Tihar CM भूपेश ने गोवर्धन और देवारी तिहार पर सपरिवार किया गौरी-गौरा,गोवर्धन पूजा

Deori Tihar CM

Deori Tihar पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गोवर्धन और देवारी तिहार

Deori Tihar रायपुर !  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सपरिवार इस बार भी अपने सरकारी आवास पर गोवर्धन और देवारी तिहार आज पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया।

https://jandhara24.com/news/121262/raipur-breaking-lawyer-killed-wife-and-mother-in-law-by-hitting-a-rod/
Deori Tihar देवारी तिहार एवं गोवर्धन पूजा उत्सव में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपनी धर्मपत्नी  मुक्तेश्वरी बघेल और परिवार के सदस्यों के साथ गौरा-गौरी और गोवर्धन पूजा की और गौमाता को खिचड़ी खिलाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।


Deori Tihar मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर देवरी, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, और गौठान दिवस की बधाई देते हुए अपने संबोधन में कहा कि कोरोना के बाद छत्तीसगढ़ में दीपावली बड़े ही उत्साह के साथ मनाई गई। दीपावली के कुछ दिन पहले 17 अक्टूबर को न्याय योजनाओं के अंतर्गत लगभग 1900 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किसानों, पशुपालकों, स्व-सहायता समूहों, भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में किया गया। इसके साथ ही कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी और बिजली कर्मचारियों को भी दीवाली पर बोनस दिया गया। इससे छत्तीसगढ़ में इस साल बहुत उत्साह से दीपावली मनाई गई।


Deori Tihar उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक दूसरे के घर में दीपक पहुंचाने की परंपरा रही है। यह परंपरा लक्ष्मी पूजा से शुरू होती है, गौरा-गौरी पूजन, गोवर्धन पूजा तक इसका निर्वहन होता है। दीपावली, भगवान राम के अयोध्या आगमन के उत्सव का त्यौहार है।

Deori Tihar  इस त्यौहार के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मनाई जाती है, भगवान कृष्ण जो स्वयं एक क्रांतिकारी विचारक थे उन्होंने न केवल अपने विचारों से बल्कि कार्यों से भी पूरी दुनिया को संदेश दिया। भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत और पशुधन की पूजा को प्राथमिकता दी। हमारी सरकार भी गौ-माता की सेवा करने का काम कर रही है। पशुपालकों को भी इसका लाभ मिल रहा है।

Coca-Cola कोका कोला का शुद्ध राजस्व 10 प्रतिशत बढ़ा


इस मौके पर जय मां सरस्वती समूह की महिलाओं ने छत्तीसगढ़िया वेशभूषा में मनमोहक सुआ नृत्य की प्रस्तुति दी और मगरलोड धौराभांठा के कलाकारों द्वारा बड़े उत्साह के साथ छत्तीसगढ़िया वाद्य यंत्रों एवं पारंपरिक वेशभूषा के साथ राउत नाचा की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक वेशभूषा में राउत नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साह बढ़ाया। इस उत्सव के लिए विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की परंपरा अनुसार देवारी तिहार और गोवर्धन पूजन उत्सव के लिए मुख्यमंत्री निवास की साज-सज्जा, पारंपरिक ढंग से की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU