Delhi Vidhan Sabha Chunav Voting 2025: दिल्ली में शुरुआती 2 घंटे में 8.10 प्रतिशत हुई वोटिंग…

ईव्हीएमविषयी शंका

Delhi Vidhan Sabha Chunav Voting 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2025) के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। राजधानी की 70 सीटों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। इन सभी सीटों पर कुल 699 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 96 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। सुबह से ही पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 9 बजे तक 8.10 प्रतिशत मतदान हुआ है। आइए जानते है अब तक कहां कितने फीसद वोट डाले गए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। दो घंटे में 8.10 प्रतिशत मतदान हो चुका हैं। सबसे ज्‍यादा 10.70 प्रतिशत मतदान नॉर्थ ईस्‍ट दिल्‍ली की सीटों में हुआ है। वहीं नई दिल्‍ली जिले की सीटों पर वोटिंग के प्रति मतदाताओं में सबसे कम रुझान देखने को मिल रहा है। यहां शुरुआती 2 घंटों में 6.51 फीसदी वोटिंग हुई है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार 13 हजार 766 मतदान केंद्र बनाए गए है। राजधानी के 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 83.76 लाख पुरुष, 72.36 लाख महिलाएं और 1,267 थर्ड जेंडर वोटर हैं। दिव्यांगों के लिए 733 पोलिंग सेंटर निर्धारित किए गए हैं। दिल्ली इलेक्शन में करीब 3000 मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील के रूप में की गई है। इनमें से कुछ स्थानों पर ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।

Related News

राजधानी में चुनाव के लिए अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां, 19 हजार होमगार्ड और 35 हजार से ज्यादा दिल्ली पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। आपको बता दें कि साल 2015 के चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले विधानसभा चुनाव 2020 में 62.60 फीसदी वोटिंग हुई थी।

Related News