Dantewada latest news : स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर किया विधायक निवास का घेराव

Dantewada latest news :

Dantewada latest news स्थानीय मुद्दों को लेकर भाजपा ने धरना प्रदर्शन कर किया विधायक निवास का घेराव

 

 

Dantewada latest news दंतेवाड़ा !  आज भाजपा दंतेवाड़ा ने प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार विभिन्न स्थानीय मुद्दों को लेकर दुर्गा मण्डप आवराभाटा में विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन कर विधायक देवती कर्मा के निवास का घेराव किया | इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कहा की कांग्रेस पार्टी और भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को घोटालो का गढ़ बना दिया है !

 

Pakistan : मानसून दौर में 101 की मौत वहीं180 घायल

 

 

कांग्रेस नेताओ के करीबी लोग इस भ्रस्टाचार में शामिल है जो खुलकर भ्रस्टाचार कर रहे है और इस भ्रस्टाचार पर अंकुश लगाने पूरी तरह से ये सरकार विफल साबित हुई है क्योकि इन भ्रस्टाचारीयो पर सरकार का संरक्षण है जिले में तालाब और अन्य निर्माण कार्यो में खुलकर भ्रस्टाचार हो रहा है एवं रेत की तस्करी हो रही है ,नियमविरुद्ध कार्य किये जाने के विरुद्ध शाशन एवं प्रशाशन मौन है |

 

भाजपा जिलाध्यक्ष चैतराम अटामी ने कहा की 2021 धान खरीदी के 04 किस्त की राशि को अविलंब प्रदाय करने,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना हेतु निःशुल्क अनाज जनवरी 2023 से जुलाई 2023 तक का प्रदाय करने,किसानों की मांग अनुसार खाद / यूरिया D.A.P. प्रदाय करने एवं केचुआ खाद के नाम पर गुणवत्ताहीन खाद की अनिवार्यता हटाने,जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत एवं अतिरिक्त प्रस्तावित कार्यो को समय पर पूर्ण करने,जिले के ग्रामीण एवं शहरी छेत्रो की विद्युत् व्यवस्था सुधारने,जिला के मुख्य मार्ग की सड़क व्यवस्था सुधारने,जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने और शिक्षा के छेत्र में निर्माण और उपकरणों के नाम पर हो रहे भ्रस्टाचार को रोकने,जिला खनिज न्याय निधि(DMF) के जिला निर्माण समिति के कार्यो की जाँच करने, विधायक देवती कर्मा व छबिंद्र कर्मा जिले के निर्माण कार्यो में रेत की खुलेआम तस्करी बंद करे एवं तेंदूपत्ता संग्रहको का खरीदी दर अनुसार नगद भुगतान करने, इन सभी मांगो व स्थानीय मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा के नेतृत्व में आज धरना पदर्शन कर विधायक देवती कर्मा के निवास का घेराव किया गया है | इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह भदौरिया, प्रदेश मंत्री ओजस्वी मंडावी,अ ज़ जा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नन्दलाल मुडामि,जिला महामंत्री धीरेन्द्र प्रताप,संतोष गुप्ता,दुर्गा सिंह चौहान,कमला विनय नाग,पायल गुप्ता,सत्यजीत चौहान,मुकेश शर्मा,राकेश कुशवाहा,सुनीता भास्कर,पिंटू उइके,मनीष सुराना,जगत पुजारी,अभिलाष तिवारी,दीपक बाजपेयी,रामु नेताम, ममता गुप्ता,सत्यनारायण महापात्र,उर्मिला तामो,राजन महेश्वरी,अनिल जार्ज,श्रवण कड़ती,श्याम सिंह,अतुल अग्रवाल,अंति वेक,संगीता नेताम,बैसू मंडावी,उमेश्वर पुजारी,कुलदीप ठाकुर,जे डी माकन,महावीर माहेश्वरी,सुमित सिंह,अनोज भदौरिया,खिरेन्द्र ठाकुर,आशीष चौहान,कुणाल ठाकुर,राजेश कश्यप,जयदयाल नागेश,सरिता उइके,सोमड़ू कोर्राम,सुमित सरकार,राजमन,भुवनेस्वर भारद्वाज,बद्रीनाथ पुजारी,राघवेंद्र सिंह गौतम,कृष्णकांत शिवहरे,अभिशेख राठौर,भदरू नेताम,मंगल बघेल,सुरेंद्र भास्कर,साजन सिंह,छन्नू ताती,दीनानाथ,उरदो ठाकुर,रुपन मंडल,शैलेश अटामी,प्रमिला सुराना,उमेश कश्यप,मोहन ठाकुर,दंतेश्वरी सोरी,देवेंद्र करताम,सुमन ठाकुर,लता मरकाम,राज तिलक यादव,कीर्ति ठाकुर,दिनेश कौशल,निखिल नाग,बलदेव,संतोष राव, बृजेश राणा,मंजू बाला,हिमांशु परघनीया,रति राम,भीमा कवासी,लखमा कुर्रामी समेत समस्त भाजपा प्रदेश/जिला पदाधिकारी, मोर्चाओं के प्रदेश/जिला पदाधिकारी,प्रकोष्ठों के संयोजक, सह संयोजक,मण्डलों के पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता सभी उपस्थित हुए |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU