Dantewada 78th Independence Day : जिला सत्र न्यायालय में गरिमापूवर्क एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

Dantewada 78th Independence Day :

नितेश मार्क

Dantewada 78th Independence Day :  प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  विजय कुमार होता ने किया ध्वजारोहण 

Dantewada 78th Independence Day :  दंतेवाड़ा । 78 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता पर्व मनाया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार होता के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान पश्चात जिला न्यायाधीश ने अपने संबोधन में लोगों को राष्ट्र से प्रेम करने, राष्ट्र की एकता और संस्कृति को अक्षुण्ण बनाये रखने का आग्रह किया।

इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के.के. देवांगन के द्वारा हर घर तिरंगा से संबंधित कानून का पालन करने की सभी से अपील की। इस दौरान न्यायिक कर्मचारियों ने न्यायालय परिसर में फूलों एवं रंगों से रंगोली, रंग बिरंगे गुब्बारों, से सजाकर देशभक्ति का संदेश दिया। इसके अलावा न्यायिक कर्मचारियों एवं स्थानीय कलाकारों के द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति भी दी गई।

Dantewada 78th Independence Day : जिला सत्र न्यायालय में गरिमापूवर्क एवं उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 

Dantewada 78th Independence Day : कार्यक्रम में परिवार न्यायालय के न्यायाधीश संतोष कुमार तिवारी, जिला न्यायाधीश प्रवीण कुमार प्रधान,  दीपक कुमार देशलेहरे, शैलेश शर्मा, शांतनु कुमार देशलहरे ,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डी. पी. सिंह दांगी ,सचिव श्रीमती अपूर्वा दांगी,न्यायिक मजिस्ट्रेट  शांति प्रभु, सुहासिनी ठाकुर, अधिवक्ता  अशोक मिश्रा, अशोक जैन, आर. एन ठाकुर,सत्यनारायण कर्मा ,अन्य अधिवक्तागण, न्यायालय अधीक्षक सुमित्रा तिग्गा, लेखापाल सिद्धार्थ चौहान, नाजिर हरी सिंह ठाकुर, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ठाकुर चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गणेश एवं समस्त न्यायालय,कुटुंब न्यायालय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दंतेवाड़ा के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन अधिवक्ता संघ के सचिव हरी डेगल द्वारा किया गया।