दिल्ली में यमुना नदी पर जल्द शुरू होगी क्रूज सेवा, फरवरी में होगा उद्घाटन


दिल्ली में यमुना नदी पर क्रूज सेवा शुरू करने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दिल्ली सरकार के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि क्रूज का निर्माण कार्य मुंबई में लगभग पूरा हो चुका है और यह सेवा जल्द ही राजधानीवासियों के लिए उपलब्ध होगी।

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान पर्यटन मंत्री ने बताया कि यह क्रूज यमुना नदी में संचालित किया जाएगा। क्रूज 20 जनवरी को मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होगा और इसे दिल्ली पहुंचने में लगभग चार से पांच दिन का समय लगेगा।

पर्यटन मंत्री के अनुसार, फरवरी महीने में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा क्रूज सेवा का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के बाद आम लोग यमुना नदी में क्रूज यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि क्रूज संचालन के लिए सोनिया विहार में जेट्टी का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। क्रूज का शुरुआती पॉइंट वजीराबाद के अपस्ट्रीम क्षेत्र में होगा। एक बार का क्रूज सफर लगभग एक घंटे का होगा, जिसमें एक साथ करीब 40 यात्रियों के बैठने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *