:रमेश गुप्ता:
भिलाई नगर में सोमवार देर रात एक जन्मदिन की पार्टी खून से लाल हो गई। मामूली विवाद के बाद दोस्तों ने ही अपने 21 वर्षीय साथी की ईंट–पत्थर से कूचकर हत्या कर दी।
स्कूल परिसर में हुई वारदात
घटना नेवई थाना क्षेत्र के एक स्कूल परिसर में हुई। रात करीब 11:30 बजे जन्मदिन का जश्न मना रहे युवक रोशन ठाकुर का अपने साथियों से विवाद हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा और फिर ईंट–पत्थर से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।

मृतक
तीन गिरफ्तार, दो फरार
वारदात की खबर मिलते ही सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपचारी बालक समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। जबकि दो आरोपी, जिनमें एक अपचारी बालक भी शामिल है, फरार हैं। उनकी तलाश जारी है।
इलाके में दहशत और आक्रोश
हत्या की इस घटना ने इलाके में दहशत और गुस्सा फैला दिया है। परिवार के लोग और स्थानीय निवासी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।