Foundation day: पार्टी स्थापना दिवस को लेकर संयोजक-सह संयोजक की नियुक्ति

पार्टी स्थापना दिवस को लेकर संयोजक-सह संयोजक की नियुक्ति

बैकुण्ठपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने जिला एवं मंडल स्तर पर संयोजक व सह संयोजकों की नियुक्ति की है। जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने सभी संयोजक- सह संयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री एवं पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि, आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से सम्पर्क व संवाद स्थापित कर स्थापना दिवस के आयोजन की रूप रेखा 4 अप्रैल तक तैयार कर लेवंे। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि, सभी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि स्थापना दिवस के दिन अपने घरों पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लगाएगें एवं उत्सव पूर्वक स्थापना दिवस सभी मंडलों में मनाया जाएगा।

स्थानीय विधायकों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में मनेगा स्थापना दिवस –
जिलाध्यक्ष श्री तिवारी ने जानकारी दी है कि, स्थापना दिवस के आयोजन में बैकुण्ठपुर विधायक भईयालाल राजवाड़े, भरतपुर-सोनहत विधायक रेणुका सिंह सहित जिले के वरिष्ठ नेताओं की तय स्थानों पर गरिमामय उपस्थिति रहेंगी।

स्थापना दिवस के लिए संयोजक-सह संयोजक की घोषणा –
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने पार्टी स्थापना दिवस के लिए जिला स्तर पर संयोजक पंकज गुप्ता, सह संयोजक कपिल जायसवाल, धीरेन्द्र साहू, नवरतन पाण्डेय, अशोक जायसवाल को बनाया गया है। इसी के साथ बैकुण्ठपुर मंडल में संयोजक अनिल साहू, सह संयोजक नविता शिवहरे, चरचा में संयोजक शैलेष शिवहरे, सह संयोजक अरूण जायसवाल,प्रदीप तिवारी, सलका में संयोजक राजेश सिंह, सह संयोजक वंदना राजवाड़े, कुड़ेली में संयोजक बसंत राय, सह संयोजक मोहित पैकरा व गीता राजवाड़े, पटना में संयोजक विनोद साहू, सह संयोजक गायत्री सिंह, बचरापोड़ी में संयोजक नरेश्वर रजक, सह संयोजक प्यारे साहू व सोनहत में संयोजक रामप्रताप मरावी, सह संयोजक शिव कुमार सोनपाकर, आशा देवी सोनपाकर को बनाया गया है।