प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आज विवादित बयान : सरकार के 14 मंत्री मुसवा…..2028 में ..?

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का आज विवादित बयान सामने आया है। बैज ने बीजेपी सरकार के मंत्रियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के 14 मंत्री धान खाने वाले मुसवा हैं और इन्हें 2028 में बेनकाब किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि धान के साथ-साथ जल, जंगल और जमीन खाने वालों को खत्म करना कांग्रेस का लक्ष्य है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और गली-गली जाकर बीजेपी सरकार के कामकाज को जनता के सामने रखेंगे और फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे।

इसी बीच मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने आज चंदखुरी से विधानसभा चौक तक पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मंत्री शिव डहरिया सहित कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। माता कौशल्या के दर्शन के बाद यात्रा शुरू की गई, जिसका समापन पुराने विधानसभा चौक पर किया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *