Constitution Day संविधान दिवस पर दी गई संवैधानिक अधिकार की जानकारी

Constitution Day

Constitution Day डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प भेंट कर दिलाया गया शपथ


Constitution Day चारामा-देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस या राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता है। शासकीय माध्यमिक विद्यालय रतेसरा में शिक्षक व बच्चों की पूर्ण उपस्थिति में डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर पुष्प भेंट कर संविधान के अधिकारों के संरक्षण व पालन के लिए शपथ दिलाया गया।

Constitution Day शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि यह खास दिन 1949 के ऐतिहासिक दिन को दर्शाता है जब संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था।

Constitution Day भारतीय संविधान कई मायनों में विश्व के अन्य देशों के संविधान से अलग है लेकिन विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने इसे अन्य देशों से बेहद अलग बनाता है। हमारे संविधान को बनने में 2 साल से भी अधिक समय लग गया था।संविधान दिवस सभी भारतीयों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश में ब्रिटिश शासन के अंत का प्रतीक है।

Constitution Day 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बावजूद जब तक कि 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू नहीं हुआ, यह अगले तीन वर्षों तक ब्रिटिश डोमिनियन बना रहा।संविधान दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानपाठक सीताराम सलाम,रामेश्वरी तारम,धर्मेन्द्र कुमार साहू,उमेश कुमार,होमन ठाकुर उपस्थित रहे।

इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालय गोलकुम्हड़ा मे” संविधान दिवस” के उपलक्ष्य में स्कूल प्रांगण में भारत की राष्ट्रीय कानून संविधान की प्रस्तावना का समस्त शिक्षकों एवं स्कूली छात्रों द्वारा सस्वर वाचन (पाठन) किया गया।

प्रधानपाठक पी. एल.बघेल द्वारा संविधान द्वारा प्रदत्त हमारे मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य की विस्तृत जानकारी देकर संविधान दिवस की बधाई संदेश दिया गया।जहाँ शिक्षक लखन लाल पटेल,कामेश्वर साहू,खिलेश्वरी नागवंशी,गीता सांडिल्य,प्राथमिक प्रधानपाठक बसन्त सिन्हा,राजेश सिन्हा उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU