मनरेगा योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ शनिवार से शुरू

रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना में प्रस्तावित बदलावों तथा योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान शनिवार से शुरू कर रही है। इस अभियान के तहत विभिन्न स्तरों पर विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

अभियान का कार्यक्रम निम्नानुसार है:

  • 11 जनवरी: जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।
  • 11 जनवरी: एक दिवसीय उपवास तथा प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालयों या प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित होगा, जहां महात्मा गांधी तथा डॉ. बी.आर. आंबेडकर की प्रतिमाओं के समक्ष पार्टी के नेता, निर्वाचित प्रतिनिधि तथा मनरेगा श्रमिक उपवास करेंगे।
  • 12 से 29 जनवरी: पंचायत स्तर पर जनसंपर्क अभियान। सभी ग्राम पंचायतों में चौपालें तथा जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
  • 31 जनवरी से 6 फरवरी: जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना।
  • राज्य स्तर पर: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
  • अभियान का समापन: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चार प्रमुख क्षेत्रीय रैलियों का आयोजन किया जाएगा।

कांग्रेस का कहना है कि मनरेगा योजना महात्मा गांधी के ग्रामीण विकास तथा ग्रामीण रोजगार के दृष्टिकोण का प्रतीक है तथा इसके नाम से उनके नाम को हटाना उनकी विरासत के प्रति अन्याय है। पार्टी इस अभियान के माध्यम से योजना की मूल भावना को बनाए रखने तथा श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *